सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas News: Protest against opening of a liquor shop near temple in Dewas, women sat in front of closed shop

Dewas News: देवास में मंदिर के पास खुल रही शराब दुकान का विरोध, बंद वाइन शॉप के सामने बैठ गईं महिलाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

देवास के एबी रोड पर मंदिर के पास शराब दुकान खोलने का रहवासियों, विशेषकर महिलाओं ने विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दुकान खुली तो चक्काजाम करेंगे। स्थानीय लोग दुकान के स्थान परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रहवासियों से चर्चा की। 

Dewas News: Protest against opening of a liquor shop near temple in Dewas, women sat in front of closed shop
अब रोड पर खुल रही वाइन शॉप को लेकर स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
विज्ञापन

विस्तार

देवास के एबी रोड पर मंदिर के पास शराब दुकान खुलने का रहवासियों ने सोमवार को जमकर विरोध किया। खासकर महिलाओं ने शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि दुकान खुलती है तो चक्काजाम किया जाएगा।

Trending Videos


ये भी पढ़ें-  फ्रेंचाइजी देकर 8.30 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, एमपी से महाराष्ट्र तक बिछाया जाल
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवास के बस स्टैंड के पास पुरानी शराब दुकान से आगे नए टेंडर के चलते दुकान खोली जा रही है, जिसको लेकर वहां के रहवासियों ने सोमवार रात को विरोध किया। जहां पर महिला पुरुष बड़ी संख्या में शामिल रहे, जिन्होंने बताया कि यहां पर काफी प्राचीन मंदिर है। उसके पास में ही शराब की दुकान खोल दी गई है और बच्चे भी यहां पर रहते हैं। उन पर भी गलत असर पड़ेगा। इसको लेकर हमारी मांग है कि इसका स्थान परिवर्तन किया जाए, नहीं तो रहवासियों द्वारा चक्काजाम किया जाएगा। लोगों के विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय निवासियों से चर्चा की।

ये भी पढ़ें- सहकारी सोसायटी के कर्मचारी से 32 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाश छीन ले गए रुपयों से भरा बैग

वाइन शॉप खुली तो करेंगे चक्का जाम
एबी रोड पर खुल रही वाइन शॉप को लेकर अब स्थानीय लोगों का विरोधी सामने आ रहा है, जहां वाइन शॉप खुलने के पहले ही लोग विरोध कर रहे हैं और वाइन शॉप खुलने पर चक्काजाम और धरना देने की बात भी कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि वाइन शॉप खुलने से यहां पर एक्सीडेंट होंगे, वहीं स्थानीय लोगों को परेशानी होगी। इसके चलते वाइन शॉप नहीं खोली जाए ।यदि वाइन शॉप खुलती है तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

अब रोड पर खुल रही वाइन शॉप को लेकर स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

वाइन शॉप को लेकर स्थानीय लोगों ने जताया विरोध। 

 

अब रोड पर खुल रही वाइन शॉप को लेकर स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

दुकान के सामने महिलाओं ने विरोध जताया। 

 

अब रोड पर खुल रही वाइन शॉप को लेकर स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

शराब दुकान का विरोध
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed