सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   The accused who committed the theft in a vacant house in the police line has been arrested

Dewas News: सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस लाइन के एक घर में घुसकर मारा था बड़ा हाथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने जिले में हो रही सूने मकानों की चोरियों का खुलासा करते हुए शातिर चोर मुकेश उर्फ नाना भील को गिरफ्तार किया। 9 मार्च को एक शासकीय क्वार्टर से 20 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। आरोपी से 2.33 लाख की संपत्ति जब्त की गई। उस पर 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

The accused who committed the theft in a vacant house in the police line has been arrested
पुलिस लाइन स्थित घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

जिले में बीते कई दिनों से सूने मकानों में चोरी की वारदातें हो रही थीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी के मामलों का खुलासा किया है।
Trending Videos


शासकीय क्वार्टर में हुई चोरी
9 मार्च को पुरानी पुलिस लाइन स्थित एक शासकीय क्वार्टर में चोरी की घटना हुई थी। बीएनपी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुनील वर्मा ड्यूटी पर गए थे, तभी एक अज्ञात चोर ने घर में पीछे की दीवार कूदकर प्रवेश किया और गेट तोड़कर अंदर घुस गया। आरोपी ने 20 हजार रुपये नगद व सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 305(ए), 331(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छतरपुर के गांव से आंबेडकर की मूर्ति चोरी. दो दिन पहले ही लगाई थी, पुलिस तलाश करने में जुटी

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी मुकेश उर्फ नाना पिता खेमाजी भील (निवासी गलच्या बस्ती, ग्राम हामूखेड़ी, जिला उज्जैन) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार किया।



मूल्यवान सामान जब्त
सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी के पास से 3 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 30 हजार रुपये है। कुल 2 लाख 33 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

ये भी पढ़ें- 81 दिन बाद खुला दिनदहाड़े हुई वारदात का राज, कचरा बीनने वालों ने उड़ाया था 1.20 लाख का माल

27 अपराधों में लिप्त आरोपी
जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ उज्जैन, इंदौर, देवास और रतलाम में चोरी और अन्य 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
 

पुलिस लाइन स्थित घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चोरों से जब्त माल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed