{"_id":"67c0967e61853cdb460cf7e6","slug":"the-scorpio-car-of-khategaon-mla-went-out-of-control-and-overturned-at-kusmania-ghat-the-mla-was-not-present-dewas-news-c-1-1-noi1389-2674749-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas News: खातेगांव विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित पलटी, तीन लोग थे सवार, कुसमानिया के घाट पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: खातेगांव विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित पलटी, तीन लोग थे सवार, कुसमानिया के घाट पर हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: देवास ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने बताया कि कुसमानिया और कन्नौद के बीच घाट पर विधायक की गाड़ी पलट गई। गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल तीन लोग सवार थे, हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
विधायक की गाड़ी पलटी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
देवास जिले की खातेगांव विधानसभा के विधायक आशीष शर्मा की स्कॉर्पियो गाड़ी कुसमानिया और कन्नौद के बीच घाट पर पलट गई। हालांकि, हादसे के समय विधायक गाड़ी में मौजूद नहीं थे।
Trending Videos
बताया गया कि ड्राइवर ने विधायक आशीष शर्मा को कन्नौद में छोड़ा था, जिसके बाद वह गाड़ी लेकर हतलाय और कतलाय चला गया। वहां से वह विधायक को लेने के लिए वापस कन्नौद जा रहा था, इस दौरान कुसमानिया घाट के समीप स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी पलटने की सूचना स्थानीय लोगों ने विधायक आशीष शर्मा को दी। सूचना मिलते ही विधायक आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहुंचकर घायल ड्राइवर से चर्चा की। इस दौरान कन्नौद थाना प्रभारी और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल तीन लोग सवार थे, हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
गौ




कमेंट
कमेंट X