सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Two killed, one injured in firing in two families of Jat community in Dewas

Dewas: जाट समाज के दो परिवारों में फायरिंग, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के पिता और चचेरे भाई की मौत, एक घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 11 Jun 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्राम गोला में जाट समाज के दो परिवारों के बीच फायरिंग में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के पिता और चचेरे भाई की मौत हो गई। गांव की सरपंच के पोते पर गोली मारने का आरोप है।

Two killed, one injured in firing in two families of Jat community in Dewas
गोली मारकर दो लोगों की हत्या। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

देवास जिले के सतवास थाना अंतर्गत ग्राम गोला में आज सुबह जाट समाज के दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ते हुए फायरिंग तक जा पहुंचा। घटना में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गोली मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया है। सतवास पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार आपस में भिड़ने वाले दोनों पक्ष जाट समाज से हैं। दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश है। इसी रंजिश के चलते रविवार सुबह दोनों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान ही बात इतनी बिगड़ गई कि आरोपी वरुण देदड़ ने दूसरे पक्ष के राजेश उर्फ राजू गोदारा, कैलाश गोदारा और सुनील को गोली मार दी। घटना में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता कैलाश और चचेरे भाई राजू की मौत हो गई, जबकि सुनील उर्फ सोनू घायल है। घायल को इंदौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पीड़ित गोदारा परिवार और देदड़ परिवार के बीच में रंजिश के चलते विवाद हुआ है। मुख्य आरोपी वरुण की दादी गांव की सरपंच हैं। विवाद इतना बढ़ा कि बात बंदूक तक पहुंच गई। दोनों परिवार जाट समाज से आते हैं। घटना की जानकरी के बाद सतवास पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed