सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas News: Youth Congress protested by burning the effigy of Nitish Kumar

Dewas News: युवा कांग्रेस ने नीतीश कुमार का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रगान के अपमान का लगाया आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Sat, 22 Mar 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

युवा कांग्रेस ने नीतीश कुमार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी उठाई। दिग्विजय सिंह झाला ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल हमेशा से राष्ट्रगान का अपमान करते आए हैं।

Dewas News: Youth Congress protested by burning the effigy of Nitish Kumar
प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के सयाजी द्वार पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी की गई। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीते दिनों एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान का अपमान करते हुए राष्ट्रगान के दौरान वे लोगों से हंसी ठिठोली करते रहे थे। नमस्कार भी करते रहे। एक महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए इस तरह के कृत्य से हर भारतीय आक्रोशित है। उसी के विरोध में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह झाला के नेतृत्व में शनिवार को सैया जी द्वारा पर उनका पुतला जलाया गया। वहीं उनसे मांग की है कि वे अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह झाला ने बताया कि भाजपा और उसके सहयोगी हमेशा से ही राष्ट्रगान का अपमान करते आए हैं। युवा कांग्रेस इसका विरोध करती है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर (FIR) प्रकरण दर्ज करने की मांग करती है।

Trending Videos


नारेबाजी करते हुए एफआईआर की मांग
इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के अपमान को लेकर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। यदि एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है तो आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पुतला दहन के दौरान युवक कांग्रेस शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed