Dhar: कर्ज चुकाया, फिर भी नहीं मिली एनओसी… ढोल लेकर बैंक पहुंचा किसान, कर्मचारियों के सामने नाचकर जताया विरोध
बैंक के चक्कर काटते-काटते परेशान किसान ने आखिरकार अनोखा तरीका अपनाया। केसीसी का लोन चुकाने के बाद भी एनओसी नहीं मिलने पर किसान ढोल लेकर बैंक पहुंचा और वहीं नृत्य कर अपना विरोध जताया।
विस्तार
किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिया गया कर्ज समय पर चुकाने के बाद भी एक किसान को बैंक से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिल रहा था। इससे परेशान होकर किसान ने सोमवार को बैंक में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। बैंक की शाखा खुलते ही किसान ढोल लेकर पहुंचा और कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए ढोल बजाते हुए नृत्य करने लगा। इस दौरान उसके परिवार के सदस्य भी साथ थे और कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम चंदवाड़ा निवासी किसान विजय पाटीदार आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की मांडू रोड स्थित धार शाखा पहुंचे और बैंक के अंदर ढोल बजाकर नृत्य करने लगे। किसान का कहना है कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत लिया गया करीब 13 लाख रुपये का ऋण करीब डेढ़ महीने पहले ही चुका दिया था। इसके बावजूद बैंक की ओर से अब तक उन्हें एनओसी जारी नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें: Indore News: एक्शन में नगर निगम, मानसून से तीन महीने पहले नाला सफाई अभियान, गाद निकालने उतारीं पोकलेन मशीनें
किसान विजय पाटीदार के अनुसार वह पिछले डेढ़ महीने से लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन हर बार बैंक कर्मचारी अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें टाल देते थे। इससे परेशान होकर उन्होंने विरोध का यह अनोखा तरीका अपनाया।
करीब पौन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद बैंक प्रबंधन हरकत में आया और किसान से चर्चा की। बैंक मैनेजर ने उन्हें समझाते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें एनओसी जारी कर दी जाएगी। इसके बाद किसान शांत हुए और बैंक से बाहर चले गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X