{"_id":"69da5965cf228687260f7949","slug":"guna-news-youths-assault-cop-outside-police-station-amid-midnight-ruckus-three-arrested-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: थाने के सामने खाकी पर हमला, आधी रात हंगामा कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मी को पीटा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: थाने के सामने खाकी पर हमला, आधी रात हंगामा कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मी को पीटा, तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: गुना ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार
देर रात यातायात थाने के सामने हंगामा कर रहे युवकों ने समझाने पहुंचे पुलिसकर्मी पर ही हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की जानकारी देतीं एसपी हितिका बासल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक घटना में आधी रात के समय यातायात थाने के ठीक सामने कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया और समझाने पहुंचे पुलिसकर्मी पर ही हमला कर दिया। इस घटना से पुलिस महकमे में खासी नाराजगी देखी जा रही है।
घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। यातायात थाने में तैनात प्रधान आरक्षक पंकज भट्ट अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान थाने के सामने स्थित आस्था होटल और ट्रैक्टर सर्विस सेंटर के पास से विवाद और शोर-शराबे की आवाजें आने लगीं। स्थिति को संभालने के लिए प्रधान आरक्षक मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवकों ने समझाइश मानने के बजाय आक्रामक रुख अपना लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पहले गाली-गलौज की और फिर प्रधान आरक्षक के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उन्हें गर्दन और पीठ में चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें: Guna News: चंगाई सभा में धर्मांतरण के खेल पर कसा पुलिस का शिकंजा, एफआईआर दर्ज, पास्टर समेत सहयोगी फरार
स्थिति बिगड़ने पर प्रधान आरक्षक ने वायरलेस के जरिए कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद चीता मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल को देखते ही आरोपी भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी सगे भाई हैं, जिनकी पहचान शिवलाल कुशवाह, विनोद कुशवाह और राजेंद्र कुशवाह, निवासी ग्राम गणेशपुरा, थाना म्याना के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और पुलिसकर्मी से मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुआ है, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है। फुटेज में पूरी घटना स्पष्ट दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक हितिका बासल का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
