सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: After love marriage, wife abducted by family, assault and robbery claims, husband seeks SP help row

Guna News: प्रेम विवाह के बाद पत्नी को उठा ले गए घरवाले, मारपीट व लूट का आरोप, पीड़ित पति ने SP से मांगा न्याय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने पति के साथ मारपीट कर पत्नी का अपहरण कर लिया। मामले में पति ने एसपी के पास अपने ससुराल वालों पर कार्रवाई करने को लेकर आवेदन दिया है।

Guna News: After love marriage, wife abducted by family, assault and robbery claims, husband seeks SP help row
प्रेम विवाह के बाद पत्नी अगवा, न्याय की गुहार लगाने एसपी के पास पहुंचा पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले की कुम्भराज तहसील के ग्राम सानई से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी के अपहरण, मारपीट और लूट की शिकायत पुलिस प्रशासन से की है। पीड़ित पति दिलीप वास्त्री मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

Trending Videos


पीड़ित दिलीप वास्त्री का कहना है कि उसने 8 नवंबर 2025 को खुशबू लोधा से आर्य समाज मंदिर, सिरोंज में प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों भोपाल में रह रहे थे। इस संबंध में उन्होंने पहले ही एसपी कार्यालय और सानई चौकी को लिखित सूचना दे दी थी। दिलीप का आरोप है कि शादी के बाद से ही खुशबू के परिजन उसे लगातार धमकियां दे रहे थे और उन्होंने उसके पैतृक घर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिलीप के अनुसार 17 जनवरी 2026 की रात मोहन लोधा, गोविंद, वीरम, रामलखन सहित 20 से अधिक लोग हथियार समेत उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और जबरन उसकी पत्नी खुशबू को अपने साथ ले गए। इस दौरान घर में रखे दो मोबाइल फोन और करीब 1 लाख 45 हजार रुपये नकद भी साथ उठाकर ले गए।

ये भी पढ़ें: Dhar News: भोजशाला सत्याग्रह में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु, बसंत पंचमी पर पूजा व नमाज बने प्रशासन के लिए चुनौती

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद वह सानई चौकी और मृगवास थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पुलिस ने यह कहकर मामला टाल दिया कि महिला अपनी मर्जी से गई है। लगातार सुनवाई न होने से परेशान होकर दिलीप ने अब पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की है।

पीड़ित ने अपनी पत्नी को सुरक्षित वापस दिलाने, लूटी गई नकदी और मोबाइल की बरामदगी कराने तथा उसके घर से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी का कहना है मामले में जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed