सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Distressed by the lack of gas cylinders, a young man arrived at the public hearing with an empty cylinder

Cylinder Crisis: गैस नहीं मिली तो सिलिंडर लेकर गुना कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, अधिकारियों की खुली नींद; दी राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Guna News: गुना में गैस सिलिंडर की देरी से परेशान युवक खाली सिलिंडर लेकर जनसुनवाई पहुंचा। अधिकारियों ने तुरंत एजेंसी से संपर्क कर भरा सिलेंडर उसे दिलवाया। बताया गया कि तकनीकी कारण से देरी हुई थी। 

Distressed by the lack of gas cylinders, a young man arrived at the public hearing with an empty cylinder
गैस सिलिंडर के साथ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना शहर में घरेलू गैस सिलिंडर की समय पर डिलीवरी न मिलने से परेशान एक युवक ने अनोखे तरीके से जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराई। हनुमान कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार यादव मंगलवार को खाली गैस सिलिंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां जनसुनवाई कार्यक्रम चल रहा था। युवक की परेशानी देखकर अधिकारियों ने तुरंत गैस एजेंसी से संपर्क किया और कुछ ही देर में उसे भरा हुआ सिलिंडर उपलब्ध करा दिया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, दिनेश यादव ने करीब आठ दिन पहले घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। बुकिंग कन्फर्म होने के बावजूद एजेंसी द्वारा लगातार डिलीवरी टाली जा रही थी। उनका आरोप है कि हर बार उन्हें कुछ दिन बाद आने के लिए कहा जाता था। दिनेश यादव ने बताया कि घर में गैस खत्म हो चुकी थी, जिससे परिवार को कई दिनों से परेशानी हो रही थी। कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन के सामने सीधे शिकायत रखने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर उनकी बुकिंग कन्फर्म थी, फिर भी सिलेंडर नहीं मिल रहा था, जबकि बाजार में ब्लैक में सिलिंडर महंगे दामों पर मिलने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  मोबाइल चोरी के शक में खौफनाक वारदात, गले पर चाकू मारकर युवक की हत्या; राजधानी में सनसनी

जनसुनवाई में खाली सिलिंडर के साथ पहुंचे युवक को देखकर अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने तुरंत संबंधित एजेंसी से संपर्क किया और स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इसके बाद एजेंसी ने तत्काल भरा हुआ सिलिंडर भेजा, जिसे मौके पर ही दिनेश यादव को सौंप दिया गया।

खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि तकनीकी कारणों से सर्वर में समस्या आने के चलते बुकिंग प्रक्रिया में देरी हुई थी। हालांकि, स्थिति स्पष्ट होते ही उपभोक्ता को सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शहर में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी उपभोक्ता को परेशानी होने पर वह एजेंसी या प्रशासन से संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed