फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: 101st Tansen Festival Begins Tomorrow, Ustad Amjad Ali Khan to Give Special Performance with His Sons

MP: 101वां तानसेन समारोह कल से, देश के 114 कलाकार होंगे शामिल; उस्ताद अमजद अली बेटों संग देंगे विशेष प्रस्तुति

Fri, 12 Dec 2025 08:10 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 12 Dec 2025 08:10 PM IST
सार

Gwalior News: 101वें तानसेन समारोह में देशभर के 114 कलाकार भाग लेंगे, जबकि विदेशी कलाकारों की भागीदारी सीमित रहेगी। चतुर्भुज ‘शून्य’ मंदिर थीम पर आधारित यह आयोजन 15 से 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें उस्ताद अमजद अली खान की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी।
 

विज्ञापन
Gwalior: 101st Tansen Festival Begins Tomorrow, Ustad Amjad Ali Khan to Give Special Performance with His Sons
कार्यक्रम की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगीत नगरी ग्वालियर एक बार फिर सुरों से सराबोर होने जा रही है। 101वें विश्व संगीत तानसेन समारोह का शुभारंभ 15 दिसंबर से होगा। पांच दिन तक शहर के विभिन्न स्थलों पर संगीत सभाएं आयोजित होंगी, जबकि मुख्य समारोह हर वर्ष की तरह हज़ीरा स्थित संगीत सम्राट तानसेन की समाधि पर ही होगा। उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन

 
इस वर्ष की थीम: ग्वालियर के चतुर्भुज ‘शून्य’ मंदिर से प्रेरित
तानसेन समारोह 2025 की थीम इस बार ग्वालियर के ऐतिहासिक चतुर्भुज मंदिर पर आधारित है, जिसे ‘शून्य’ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। आयोजकों के अनुसार इस थीम के माध्यम से ग्वालियर के वैश्विक इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन

 
स्थानीय कलाकारों और युवाओं को भी मंच
उस्ताद अली खान संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार पद्मविभूषण और पद्मश्री कलाकारों के साथ स्थानीय और युवा कलाकारों को भी प्रस्तुति का अवसर दिया जा रहा है। उनका कहना है कि नई पीढ़ी को मंच देना आवश्यक है, ताकि संगीत की परंपरा और अधिक सशक्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या इस बार भी बनेगा विश्व रिकॉर्ड?
संस्कृति विभाग के उपसंचालक अमित कुमार यादव ने बताया कि पिछले वर्ष शताब्दी समारोह में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया गया था, लेकिन इस बार ऐसे किसी रिकॉर्ड की योजना नहीं है। अमित कुमार यादव ने कहा कि 100वां वर्ष विशेष था, जबकि इस बार समारोह नियमित स्वरूप में आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें- MP News: भोलापन भी ऐसा! कलेक्टर सामने पर बुजुर्ग बोले- आप साहब नहीं, जनसुनवाई में हंसी की लहर, वीडियो वायरल

 
उस्ताद अमजद अली खान की विशेष प्रस्तुति 16 दिसंबर को
अमित कुमार यादव ने बताया कि समारोह में देश के कई प्रतिष्ठित कलाकार प्रस्तुति देंगे। पद्म विभूषण उस्ताद अमजद अली खान अपने पुत्रों अमन अली और अयान अली बंगश के साथ 16 दिसंबर को प्रस्तुति देंगे। उनके अलावा पद्मश्री सुमित्रा गुहा, संजीव अभियंकर, कलापिनी कोमकली और मैसूर मंजूनाथ सहित कई दिग्गज कलाकार शिरकत करेंगे।
 
विदेशी कलाकारों की संख्या सीमित, केवल एक प्रस्तुति 17 दिसंबर को
हाल के वर्षों में तानसेन समारोह अंतरराष्ट्रीय संगीत महोत्सव बन चुका है, लेकिन इस बार विदेशी कलाकारों की भागीदारी सीमित रहेगी। विभाग के अनुसार स्थानीय कलाकारों द्वारा समय की कमी और मंच विभाजन को लेकर उठाई गई आपत्तियों के बाद कम विदेशी कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। अप्रोच किए गए चार में से दो ही सहमत हुए थे, परंतु वे अंतिम समय में नहीं आ पाए। अब केवल एक विदेशी प्रस्तुति होगी, जिसमें 17 दिसंबर की पहली संगीत सभा में रोम के बांसुरी वादक सिमोन मैटिएली प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed