{"_id":"6985b8068abe08a2f209cd91","slug":"a-father-raped-his-minor-daughter-turned-into-a-monster-under-the-influence-of-alcohol-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3921458-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से दरिंदगी: शिवपुरी शर्मसार; शराब के नशे में हैवान बना पिता, अपनी नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से दरिंदगी: शिवपुरी शर्मसार; शराब के नशे में हैवान बना पिता, अपनी नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता पर ही अपनी नाबालिग बेटी का दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपी पिता ने ये हरकत की है।
पिता ने नाबालिग बेटी संग किया दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- भारतीय रेलवे की स्प्रिंग फैक्ट्री में ब्लास्ट, पांच कर्मचारी झुलसे, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नाबालिग की मां उस समय मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी। इसी दौरान पिता ने शराब के नशे में अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ गलत काम किया। उस समय बच्ची घर में अकेली थी। घटना के अगले दिन बच्ची अपनी बुआ के साथ बैतूल में आयोजित एक सत्संग में चली गई थी। इसी बीच माता-पिता के बीच विवाद हो गया और महिला अपने मायके चली गई। बाद में जब बच्ची वापस लौटी, तो बुआ उसे उसकी मां के पास छोड़ गई। इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ तेंदुआ थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
चिल्लाई तो दबा दिया गला
पीड़ित नाबालिग बच्ची ने पुलिस को बताया है कि उसका पिता शराब के नशे में था। जब घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका पिता आ गया और गंदी हरकत करने लगा। कुछ देर तक वह समझ नहीं पाई, लेकिन जब उसे एहसास हुआ तो उसके बाद उसने इसका विरोध किया, तो पिता ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय खूब चिल्लाई थी, लेकिन उसका गला दबा लिया और कहा अगर किसी को बताया तो यहीं जान से मार डालूंगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X