{"_id":"69845623d7edc32f7b0ee4f8","slug":"two-youths-died-after-falling-from-the-gt-express-train-while-travelling-with-friends-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3917931-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: जीटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत, दोस्तों के साथ कर रहे थे यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: जीटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत, दोस्तों के साथ कर रहे थे यात्रा
Thu, 05 Feb 2026 04:42 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 04:42 PM IST
सार
ग्वालियर जिले के डबरा के पास अनंतपेठ रेलवे यार्ड में चलती ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी थे और जीटी एक्सप्रेस से नागपुर से दिल्ली जा रहे थे। जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
ग्वालियर में जीटी एक्सप्रेस से गिरकर दोनों की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले डबरा के पास अनंतपेठ रेलवे यार्ड में ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निवासी थे और मुंबई से लौटते हुए नागपुर से दिल्ली जा रहे थे। मृतकों की पहचान अरवाज अली पुत्र कौशर अली और मोहम्मद अयान पुत्र मकसूद के रूप में हुई है। दोनों ट्रेन संख्या 12615 जीटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। यह घटना डबरा रेलवे स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर अनंतपेठ रेलवे यार्ड पर हुई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी साहब सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक के किनारे शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले, जिससे उनके चलती ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मिले एक चालू मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद युवकों की पहचान सुनिश्चित हुई। परिजनों ने डबरा पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल में फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में प्रदर्शन, सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज; रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
दिल्ली जा रहे थे
बताया गया है कि दोनों युवक मजदूरी करते थे और नागपुर से दिल्ली मजदूरी के लिए जा रहे थे। वे ट्रेन के जनरल कोच में सवार थे। हादसे के शिकार हुए उनके अन्य तीन साथियों ने रेलवे हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद डबरा जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। रेलवे पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना एक हादसा थी, आत्महत्या थी या मौत का कोई अन्य कारण था। पुलिस युवकों के साथ यात्रा कर रहे उनके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।
मामले में चौकी प्रभारी साहब सिंह गुर्जर का कहना है कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी मौके पर पहुंचे तो दोनों युवकों के शव मिले। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के निवासियों के रूप में हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया है, मामले में मर्ग कायम किया है। प्रकरण की जांच जारी है।
