{"_id":"6935217cc6c930daf00655c8","slug":"a-speeding-vehicle-crushed-a-leopard-on-the-agra-mumbai-national-highway-killing-its-female-cub-kg-3-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3709299-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने चीते को कुचला, मादा शावक KG-3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने चीते को कुचला, मादा शावक KG-3 की मौत
Sun, 07 Dec 2025 12:39 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:39 PM IST
सार
घटना रविवार तड़के हुई, जब दोनों चीते जंगल पार कर हाईवे क्रॉस कर रहे थे। वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पूरी कार्रवाई वन विभाग की निगरानी में हुई। मृत चीते को पोस्टमॉर्टम के लिए कूनो भेज दिया गया है। दू
विज्ञापन
ग्वालियर के घाटीगांव में दिखे थे चीते।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर घाटीगांव सिमरिया मोड़ पर कूनो से भागे दो चीतों में से एक चीते की मौत हो गई। जंगल से निकलकर जब सड़क पर चीता आया तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। दूसरे चीते की तलाश की जा रही है। सूचना मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस और वन विभाग के अफसरों ने घटनास्थल को निगरानी में ले लिया है। कूनो के अफसर भी स्पॉट पर पहुंच गए हैं। चीते के शव को कूनो पहुंचाया जा रहा है, जहां एक्सपर्ट्स का पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा।
सैटेलाइट कॉलर आईडी से लगातार चीतों पर नजर रखी जा रही थी। जैसे ही सड़क हादसा हुआ अफसरों को सूचना मिल गई है। घटनास्थल पर काफी भीड़ थी, लेकिन वन विभाग के अफसरों ने पुलिस तक को पास नहीं आने दिया। पूरी कार्रवाई वन विभाग के अफसर कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मृत चीते का नाम KG-3 मादा है। इसका जन्म कूनो नेशनल पार्क में ही हुआ था। यह गामिनी का शावक बताया जा रहा है। बता दें कि कूनो के जंगल से निकलकर दो चीता घाटीगांव के जंगल में पहुंच गए थे। यहां रविवार तड़के 5 बजे के लगभग वह घाटीगांव के जंगल से निकलकर आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर सड़क क्रॉस कर दूसरी तरफ जा रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक चीता को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चीता हाईवे किनारे गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद जब चीता पड़ा लोगों ने देखा तो पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हंसिया मारकर की थी किसान की हत्या, सिंचाई के पानी को लेकर था विवाद, 22 दिन बाद पकड़ा गया आरोपी
बता दें कि कूनो से दो युवा चीते भागे थे। दोनों की लोकेशन घाटीगांव के सिमरिया मोड के आसपास आ रही थी। कूनो से वन विभाग की टीम लगातार उनका पीछा कर रही थी। शनिवार शाम को सिमरिया इलाके में एक गाय पर दोनों चीतों ने हमला किया था। जिसमें गाय की मौत हो गई थी। तभी से वन विभाग के अफसरों ने यहां अपना डेरा जमा लिया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन