फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News ›   Cyber fraud worth ₹18.93 lakh: Accused arrested in MP remanded to two days of police custody.

Baran News: ऑनलाइन बैंक एफडी तोड़कर की 18.93 लाख की ठगी, आरोपी रिमांड पर भेजा गया

Thu, 23 Jul 2026 08:14 AM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: बारां ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 08:14 AM IST
सार

बारां में ऑनलाइन बैंक एफडी तोड़कर 18.93 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब ठगी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Cyber fraud worth ₹18.93 lakh: Accused arrested in MP remanded to two days of police custody.
साइबर अपराधियों ने ठगी का एक बेहद शातिर तरीका अपनाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारां में ऑनलाइन बैंक एफडी तोड़कर 18.93 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बैंक एफडी तोड़कर 18.93 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के मैहर निवासी आरोपी विनोद सिंह को गिरफ्तार किया था। जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों, ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, मोबाइल सिम, साइबर नेटवर्क और ठगी की राशि के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: राजौरा और गोविल को पीछे छोड़ बर्णवाल बने सीएस, प्रशासनिक अनुभव और निर्विवाद छवि बनी ताकत
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच का फोकस बिहार और रीवा मध्यप्रदेश से जुड़े उन आरोपियों तक पहुंचने पर है, जो इस साइबर ठगी गिरोह का संचालन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते और मोबाइल सिम हासिल कर साइबर ठगों को उपलब्ध कराता था। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि इस नेटवर्क के जरिए अब तक कितने लोगों के बैंक खाते खरीदे और बेचे गए तथा किन-किन साइबर वारदातों में उनका इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed