बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Baran News ›   Vikas Bansal, a mandi trader accused of defrauding farmers of lakhs of rupees in the Samrania area

Baran: किसानों से लाखों की ठगी का आरोपी मंडी व्यापारी विकास बंसल गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: बारां ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 03:22 PM IST
Vikas Bansal, a mandi trader accused of defrauding farmers of lakhs of rupees in the Samrania area
समरानिया कृषि उपज मंडी में किसानों से फसल खरीद के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी कर फरार चल रहे मंडी व्यापारी विकास बंसल उर्फ विक्की को केलवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर क्षेत्र के कई किसानों का भुगतान हड़पने और लंबे समय से पुलिस से बचकर फरार रहने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

समरानिया कृषि उपज मंडी में फसल बेचने के बाद अपनी मेहनत की कमाई के लिए भटक रहे किसानों को पुलिस की इस कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। गिरफ्तार आरोपी विकास बंसल उर्फ विक्की, सभ्य ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है और वह राजपुर गांव का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने समरानिया मंडी में स्थानीय किसानों से बड़ी मात्रा में कृषि उपज खरीदी थी। भुगतान का भरोसा देने के बाद उसने किसानों के लाखों रुपये नहीं चुकाए और अचानक फरार हो गया। लंबे समय तक भुगतान नहीं मिलने पर पीड़ित किसानों ने केलवाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पढ़ें:  भारतमाला और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में किसानों का कूच

केलवाड़ा थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि किसानों की बकाया राशि और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य व्यापारियों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।

केलवाड़ा थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि किसानों की शिकायत पर विकास बंसल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमेठी में गोवध की तैयारी कर रहे आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल; तीन गिरफ्तार

27 Jul 2026

अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने जंतर मंतर पर घायल पुलिसकर्मियों को इंसाफ दिलाने की उठाई मांग

27 Jul 2026

हापुड़ के देवनंदनी अस्पताल में लगी आग, 32 मरीज और 20 लोग सुरक्षित निकाले गए

27 Jul 2026

अमृतसर में दो दिन से बिजली गुल, गर्मी से बेहाल लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

27 Jul 2026

लुधियाना भाजपा के नवनियुक्त प्रधान सुनील मौदगिल का पदभार ग्रहण समारोह

27 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: घर के पीछे बने तालाब में डूबने से दिव्यांग की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

27 Jul 2026

फरीदकोट में देवरानी-जेठानी की मौत मामले में आरोपी कार चालक गिरफ्तार, 28 घंटे बाद परिवार का धरना खत्म

विज्ञापन

सावन के पहले रविवार दुर्गियाना मंदिर में सजा 'सावे' का उत्सव, नवविवाहित जोड़ों ने निभाई परंपरा

27 Jul 2026

अमृतसर में तेज रफ्तार कार बीआरटीएस रेलिंग से टकराई, लोहे के ग्रिल कार के आर-पार हुए

27 Jul 2026

एग्जाम सिस्टम में बदलाव की शुरुआत, PM मोदी के संदेश के साथ टास्क फोर्स का गठन

27 Jul 2026

उरई: शराब के नशे में विवाद के बाद शटरिंग कारीगर की मौत, साथी गिरफ्तार

27 Jul 2026

Himachal Pradesh: शाहपुर आपदा के बाद राहत की उम्मीद, प्रभावित परिवारों को मिलेगा नया सहारा

27 Jul 2026

Uttarakhand: जंगलों के सच्चे प्रहरी जिम कॉर्बेट, 151वीं जयंती पर उनकी विरासत को नमन

27 Jul 2026

UP News: CM योगी ने मैनपुरी को दी बड़ी सौगात, 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

27 Jul 2026

जम्मू कश्मीर की 'वागू' चटाई का देशभर में डंका, 'मन की बात' में PM मोदी ने की तारीफ

Ujjain: भस्म आरती में अद्भुत श्रृंगार! बाबा महाकाल के मस्तक पर दिखा पूरा परिवार, भक्त हुए भाव-विभोर

27 Jul 2026

कानपुर: डीसीपी वेस्ट ने विवेचकों संग बैठक कर सीएम डैशबोर्ड से संबंधित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

26 Jul 2026

खुशी के लिए निकले थे, पहुंची मौत की सूचना, जानिए कैसे हुआ हादसा

26 Jul 2026

कानपुर: महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

26 Jul 2026

कानपुर: जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

26 Jul 2026

Shivpuri News: नरवर किला तोप चोरी कांड में सफलता, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी में प्रयुक्त पिकअप जब्त

26 Jul 2026

रामगढ़ताल में आपस में टकराई दो बोट, युवक की मौत, 2 घायल

26 Jul 2026

लखनऊ: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर ब्लैक फिल्म और हूटर लगी गाड़ियों पर चला अभियान

26 Jul 2026

लखनऊ: पीजीआई में हुआ उत्तर भारत का पहला हैप्लो-आइडेंटिकल बोन मैरो प्रत्यारोपण; पिता ने दिया बोन मैरो

26 Jul 2026

मुजेसर गांव में करंट लगने से भैंस की मौत, बिजली निगम की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष

26 Jul 2026

जूडो में फरीदाबाद के युवा खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिला स्तर के लिए हुए चयनित

26 Jul 2026

लखनऊ: गर्ल्स हॉस्टल में मिला छात्र, भीड़ ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए पीटा

26 Jul 2026

रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर पकड़ने वाले RI को बीच सड़क पर रोका, थप्पड़ मारने का आरोप

26 Jul 2026

दक्ष प्रजापति जयंती: राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को महापुरुषों के आदर्शों पर चलने को कहा

26 Jul 2026

किठवाड़ी में कार्यकर्ताओं संग 'मन की बात', मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं से की राष्ट्रसेवा की अपील

26 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed