फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Abhyudaya MP Growth Summit 2025: Guests will receive a tree symbol carved on mint stone.

Gwalior News: अभ्युदय MP ग्रोथ समिट 2025 में मेहमानों को मिलेगा मिंट स्टोन पर बना वृक्ष का प्रतीक चिन्ह

Wed, 24 Dec 2025 10:46 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 10:46 PM IST
सार

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 25 दिसंबर को ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 आयोजित होगा। समिट में अतिथियों को मिंट स्टोन से बना विशेष प्रतीक चिह्न भेंट किया जाएगा, जो मध्यप्रदेश की औद्योगिक प्रगति और विकास को दर्शाता है। 

विज्ञापन
Abhyudaya MP Growth Summit 2025: Guests will receive a tree symbol carved on mint stone.
मिंट स्टोन पर बना वृक्ष का प्रतीक चिन्ह

विस्तार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश की औद्योगिक प्रगति और विकास यात्रा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह समिट 25 दिसंबर को ग्वालियर में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के औद्योगिक विकास का प्रतीक स्वरूप एक विशेष स्मृति चिह्न अतिथियों को भेंट किया जाएगा।

विज्ञापन


समिट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट में शामिल होने वाले सभी अतिथियों, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं, को मिंट स्टोन से निर्मित विशेष प्रतीक चिह्न भेंट करेंगे।यह प्रतीक चिह्न राष्ट्रीय स्तर के मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा और उनकी टीम द्वारा ग्वालियर में तैयार किया गया है। इसमें विभिन्न औद्योगिक कल्पनाओं को एक वृक्ष के रूप में दर्शाया गया है, जिसकी जड़ें मजबूत हैं और शाखाएं निरंतर फैलती हुई दिखाई गई हैं। यह प्रतीक मध्यप्रदेश में उद्योगों के मजबूत आधार और निरंतर विस्तार को दर्शाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमित शाह के रीवा दौरे में बदलाव, अटल पार्क कार्यक्रम रद्द; अब बसावन मामा गोवंश ग्राम पर रहेगा फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्मृति चिह्न मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में उद्योग, निवेश, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति को भी प्रतिबिंबित करता है। साथ ही यह संदेश देता है कि राज्य सरकार की नीतियों और निर्णयों के कारण मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए मुकाम हासिल कर रहा है।

फोटो

मिंट स्टोन पर वृक्ष का प्रतीक चिन्ह बनाते कारीगर

 

फोटो

मिंट स्टोन पर वृक्ष का प्रतीक चिन्ह बनाते कारीगर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed