फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Boyfriend killed woman by crushing her with a stone, identified by AI

Gwalior News: बॉयफ्रेंड ने पत्थर से कुचलकर की हत्या, AI से हुई पहचान; ऑमलेट के टुकड़े से कातिल तक पहुंची पुलिस

Mon, 05 Jan 2026 08:10 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 08:10 PM IST
सार

MP: ग्वालियर के नारायण विहार कॉलोनी की झाड़ियों में सात दिन पहले मिले अर्धनग्न महिला के शव की शिनाख्त पुलिस ने एआई से तैयार किए गए फोटो के जरिए की थी। ठेले वालों ने महिला को अलग नाम से पहचाना था।

विज्ञापन
Boyfriend killed woman by crushing her with a stone, identified by AI
आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के नारायण विहार कॉलोनी की झाड़ियों में सात दिन पहले मिले अर्धनग्न महिला के शव की शिनाख्त पुलिस ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किए गए फोटो के जरिए की थी। ठेले वालों ने महिला को अलग नाम से पहचाना था, लेकिन उसका ठिकाना नहीं बता सके थे। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पहचान का पता चला। 

विज्ञापन

विज्ञापन

शव के पास मिले आमलेट के टुकड़ों से पुलिस कातिल तक पहुंची। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका की हत्या उसके नए बॉयफ्रेंड सचिन सेन ने की थी। सचिन ने शक के चलते पत्थर से चेहरा कुचलकर उसकी जान ले ली। दोनों पिछले सात दिनों से साथ रह रहे थे और फिजिकल रिलेशनशिप में थे। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस जब शिनाख्त के बाद मृतका के घर टीकमगढ़ पहुंची तो सामने आया कि वह कई शादियां कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक उसने छह से सात शादियां की थीं। उसके हाथ पर गुदा हुआ नाम उसके पूर्व पति का था, जिसे वह करीब दो साल पहले छोड़ चुकी थी। जांच के दौरान आखिरी बार महिला के साथ देखे गए युवक की पहचान हो गई। वह ग्वालियर निवासी सचिन सेन निकला। पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।


पढे़ं: कड़ाके की ठंड में बच्चों की हिफाजत का बड़ा फैसला, सुबह 9.30 बजे से खुलेंगे जिले के सभी स्कूल

पुलिस हिरासत में आए सचिन सेन ने बताया कि उसकी मृतका से सात दिन पहले दोस्ती हुई थी और इसी दौरान वह उससे प्यार करने लगा। दोनों रिलेशनशिप में थे। मृतका ने उससे कहा था कि वह अपना पिछला सब कुछ छोड़ चुकी है और उसकी जिंदगी में अब वही है, लेकिन बाद में सचिन को पता चला कि उसके अन्य पुरुषों से भी संबंध थे।इसी बात से गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी। जांच के दौरान घटनास्थल पर महिला के शरीर के पास आमलेट का एक टुकड़ा मिला था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने आसपास के करीब 200 अंडे के ठेलों की जांच की। एक ठेले वाले से महिला और आरोपी की पहचान का सुराग मिला, जिसके बाद पुलिस कातिल तक पहुंची और पूरे मामले का खुलासा हो गया।

एआई से ली मदद
महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने हाईटेक तरीका अपनाया। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक से महिला का फोटो तैयार कराया गया। फोटो मिलने के बाद पुलिस उन इलाकों में पहुंची, जहां मजदूर वर्ग रहता है। जांच की यह कड़ी मेला ग्राउंड के पीछे जाकर पूरी हुई। वहां रहने वाले मजदूरों और चाय अंडे के ठेला लगाने वालों ने महिला की पहचान की। उन्होंने बताया कि महिला को अक्सर पिंटो पार्क से गोला का मंदिर क्षेत्र में देखा जाता था और वह उनके ठेलों से नियमित रूप से चाय और अंडा लेती थी। एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया महिला की हत्या उसके प्रेमी सचिन सेन ने अवैध संबंध के शक में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed