फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Complaint filed against Bigg Boss fame Tanya Mittal in Gwalior

Tanya Mittal: अपनी बातों से चर्चा में रहने वाली बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगा है ये आरोप

Tue, 14 Oct 2025 09:11 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 14 Oct 2025 09:11 PM IST
सार

ग्वालियर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फैजान ने आरोप लगाया कि तान्या झूठे बयान देकर ग्वालियर की छवि खराब कर रही हैं। बिग बॉस 19 में तान्या ने अपनी अमीरी और लग्जरी लाइफस्टाइल के दावे कर विवाद खड़ा किया था। 

विज्ञापन
Complaint filed against Bigg Boss fame Tanya Mittal in Gwalior
तान्या मित्तल - फोटो : एक्स

विस्तार

बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने शिकायत दर्ज कराई है। फैजान अंसारी ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में दी शिकायत में आरोप लगाया कि तान्या मित्तल लगातार झूठे बयान देकर ग्वालियर का नाम खराब कर रही हैं।

विज्ञापन


फैजान का कहना है कि तान्या मित्तल द्वारा सोशल मीडिया और मीडिया में दिए जा रहे बयानों से समाज में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में प्रशासन उचित कार्रवाई करे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- थाने के मालखाने में रखे 55 लाख नकद-10 लाख के गहने पुलिसवाला ही जुए में हारा, ऐसे सामने आई करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


तान्या मित्तल हाल ही में बिग बॉस 19 के हाउस में एंट्री ली थी। उनके एंट्री लेने के बाद से ही वे अपने बयानों और विवादों को लेकर देशभर में सुर्खियों में रही हैं। तान्या ने बिग बॉस में कहा था कि वह बहुत ही अमीर घर से आती हैं। उनका घर फाइव स्टार और सेवन स्टार होटल से भी महंगा है और बहुत ही लग्जरी है। तान्या ने शो में कहा था कि उनके घर में खाना बनाने से लेकर और भी कामों के लिए कई सारे सर्वेंट्स लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी सुरक्षा में बॉडीगार्ड्स लगे रहते हैं। कारोबार को लेकर भी तान्या ने कहा था कि उनका साड़ी से लेकर कई तरह से अलग-अलग कारोबार हैं।

तान्या ने कारों के बारे में बताते हुए कहा था कि उनके पास कई लग्जरी कारों का जखीरा है। उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी शो में चर्चा की थी। तान्या ने कहा था कि वे कॉफी पीने आगरा जाती हैं और दिल्ली के होटल में दाल खाती हैं। वहीं उन्होंने एक और बड़ी बात कह दी, जिसके बाद तो तान्या ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।तान्या ने कहा कि जो बिस्किट वह खाती हैं, वो लंदन से आते हैं और वे बकलावा खाने फ्लाइट से दुबई जाती हैं और बकलावा खाने के बाद तुरंत अगली फ्लाइट से वापस लौट आती हैं।

फोटो

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed