फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgs

Noida News: मोबाइल चोरी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, 16 मोबाइल बरामद

Mon, 03 Aug 2026 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
dfgs
नोएडा। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 16 मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और बरामद मोबाइलों के वास्तविक मालिकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि कोतवाली फेज-2 पुलिस की टीम रविवार को गश्त कर रही थी। इसी दौरान दादरी मेन रोड पर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के मोबाइल फोन और चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान आजमगढ़ निवासी सत्यम राय के रूप में हुई, जो फिलहाल नोएडा के सलारपुर गांव में किराये पर रह रहा था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भीड़भाड़ वाले बाजारों, साप्ताहिक हाट और सार्वजनिक स्थानों से मोबाइल चोरी कर फरार हो जाता था। विरोध होने या पकड़े जाने की आशंका पर वह चाकू दिखाकर लोगों को धमकाता था। आरोपी के खिलाफ नोएडा के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed