बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   "If Uma Bharti couldn't stop alcohol, what can we stop?" — Excise constable's statement goes viral.

'उमाभारती शराब नहीं रोक पाईं तो हम क्या रोक पाएंगे': आरक्षक के बयान से हड़कंप, कार्रवाई करने गई टीम बैरंग लौटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 10:13 PM IST
"If Uma Bharti couldn't stop alcohol, what can we stop?" — Excise constable's statement goes viral.

सीधी जिले के जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम नगझर में आबकारी विभाग की कार्रवाई सोमवार को विवादों में घिर गई। कथित अवैध देशी शराब बनाने की शिकायत पर सीधी से पहुंची आबकारी टीम ग्रामीणों के सवालों से घिर गई और बहस के बाद बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोमवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक आरक्षक का बयान भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम दद्दू केवट के घर कथित रूप से बनाई जा रही देशी शराब की शिकायत पर पहुंची थी। ग्रामीणों का दावा है कि टीम को मौके पर शराब भी मिली, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय कर्मचारी ग्रामीणों से बहस में उलझ गए और बाद में बिना जब्ती या प्रकरण दर्ज किए लौट गए। सरपंच प्रतिनिधि उपेंद्र पांडे ने आरोप लगाया कि टीम में तीन आरक्षक और दो सादे कपड़ों में कर्मचारी आए थे, लेकिन किसी ने भी नेम प्लेट नहीं पहन रखी थी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों से परिचय पूछने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पांडे का कहना है कि दद्दू केवट के यहां शराब मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई और पूरी टीम वापस चली गई।

ग्रामीणों ने आबकारी अमले से सवाल किया कि विभाग केवल गरीब और छोटे स्तर पर शराब बनाने वालों पर कार्रवाई करता है, जबकि गांव के माध्यमिक विद्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर खुलेआम देसी और विदेशी शराब बेची जा रही है। उनका आरोप है कि लाइसेंसधारी ठेकेदार रोज गांव में शराब पहुंचाते हैं, जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत की ओर से कई बार की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- नरोत्तम के गढ़ में कांग्रेस के घनश्याम ने मारी बाजी, BJP के आशुतोष को 6016 वोटों से दी पटखनी

बहस के दौरान मौजूद एक आबकारी आरक्षक का बयान भी वीडियो में कैद हुआ। आरक्षक ने कहा, उमा भारती जब मुख्यमंत्री थीं, तब उन्होंने भी शराब रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रोक पाईं तो हम क्या रोक पाएंगे? शराब तो बिकती रहेगी। यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।

जब इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारी एस.के. सिंह से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा, मैं आपको कोई जानकारी नहीं दूंगा, और फोन काट दिया। वहीं, सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई की जाती है और पिछले एक सप्ताह से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला आबकारी विभाग से संबंधित है, इसलिए इस विशेष प्रकरण की विस्तृत जानकारी आबकारी विभाग ही दे सकता है।

फिलहाल वायरल वीडियो और ग्रामीणों के आरोपों ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि विभाग इस पूरे मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट करता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kendriya Vidyalaya Ghumarwin: केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं को जल्द मिलेगा अपना भवन, लीज डीड की प्रक्रिया होगी पूरी

03 Aug 2026

100 लीटर की कांवड़ के साथ दादी को राजघाट से लेकर चले नाती, अलीगढ़ से होकर गुजरे

03 Aug 2026

Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास की जन्मस्थली काशी की पावन मिट्टी लेकर सिरमौर पहुंची कलश वंदन यात्रा

03 Aug 2026

सिर पर छतरी, आंखों पर काला चश्मा, गले में शिव के नोटों की माला, अलीगढ़ रामघाट पर दिखी ऐसी कांवड़

03 Aug 2026

नगर निगम के 80 करोड़ बांड को मंजूरी

03 Aug 2026
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ा भक्तों का रेला, किया जलाभिषेक

03 Aug 2026

हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार, 15 दिन में जारी करें कर्मचारियों और पेंशनर्स का लंबित डीए

विज्ञापन

पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत,परिजनों का हंगामा

03 Aug 2026

बाइक में घुसा चितर सांप, 50 से अधिक युवकों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

03 Aug 2026

बलरामपुर: मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग शुरू, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

03 Aug 2026

Video: बिजली कैंप में फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, बिना बताए लोड बढ़ाने और जले मीटर की शिकायतों से अधिकारी घिरे

03 Aug 2026

Video: मोहनलालगंज में डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने किया जलाभिषेक

03 Aug 2026

Video: सुजानपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

जीटी रोड पर नगर निगम की टीम लगा रही बल्लियां

03 Aug 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा के दौरान महिला ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, नाम रखा गणेश और कार्तिकेय

03 Aug 2026

Meerut: सावन के पहले सोमवार पर पांडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

03 Aug 2026

Meerut: ऑनलाइन गेमिंग, कर्ज और अवसाद ने ली पीएसी जवान की जान, रोहटा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

03 Aug 2026

Meerut: आनंद प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में शूटरों का दमदार प्रदर्शन, एयर राइफल-पिस्टल मुकाबलों में दिखा सटीक निशाना

03 Aug 2026

सादाबाद के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार उमड़ा आस्था का सैलाब

03 Aug 2026

हरियाणा में 3-4 अगस्त को बारिश के आसार, 5 से 7 अगस्त तक फिर मानसून ब्रेक की संभावना

कानपुर: "तहसील के दलाल हटाओ, खाद-बिजली-पानी दो" की मांग पर भाकियू का धरना, किसानों में आक्रोश

03 Aug 2026

मासूम संग दरिंदगी और हत्या: अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, फांसी की मांग

03 Aug 2026

भारतीय किसान यूनियन के दो गुटों ने अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

03 Aug 2026

सावन का पहला सोमवार: नोएडा के शनि और छलेरा शिव मंदिर में लगा भक्तों का तांता, 15 वर्षों से लग रहा सेवा शिविर

03 Aug 2026

एसपी से मिलने जा रहे तीन लोगों पर हमला, कोर्ट गेट पर हंगामा; प्रताड़ना के आरोप

03 Aug 2026

Ambikapur: पुल के अभाव में बारिश बनी आफत, जान हथेली पर रखकर नाला पार कर रहे लोग, वर्षों से अधूरी पड़ी मांग

03 Aug 2026

VIDEO: कासगंज में डराने लगीं गंगा की लहरें, पानी में डूबी फसलें; किसानों की बढ़ी चिंता

03 Aug 2026

VIDEO: सावन के पहले सोमवार पर रावली महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़, एमजी रोड पर लगी वाहनों की कतार; घंटों जाम में फंसे रहे लोग

03 Aug 2026

नारनौल से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए पदयात्रा शुरू, श्रद्धालु शामिल

भिवानी शिवमय: श्रावण के पहले सोमवार पर जोगीवाला शिव मंदिर में गंगाजलाभिषेक

03 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed