{"_id":"6a70775b5e5252a585088a32","slug":"datia-bye-election-result-ashutosh-accepted-the-mandate-said-we-will-review-where-we-lost-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia Bye Election: आशुतोष ने स्वीकार किया जनादेश, बोले- समीक्षा करेंगे, कांग्रेस प्रत्याशी ने कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia Bye Election: आशुतोष ने स्वीकार किया जनादेश, बोले- समीक्षा करेंगे, कांग्रेस प्रत्याशी ने कही बड़ी बात
Mon, 03 Aug 2026 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:41 PM IST
सार
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने हार स्वीकार करते हुए जनादेश का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में रही कमियों की पार्टी समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
दतिया में कांग्रेस ने मारी बाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया से भाजपा के प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार मान ली। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा है कि मैं जनादेश स्वीकार करता हूं। हम समीक्षा करेंगे कहां कमी रह गई। आशुतोष तिवारी ने कांग्रेस नेताओं से मिलकर उनको जीत की बधाई दी और वह मतगणना स्थल से उठकर चले गए हैं।
मध्य प्रदेश के दतिया उपुचनाव में कांग्रेस की लगभग तय मानी जा रही है। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अपनी हार मान ली है। उन्होंने कहा कि मैं जनादेश को सिर झुकाकर स्वीकार करता हूं। मैं मीडिया मित्रों से भी आग्रह करता हूं कि मैं समय-समय पर आपसब से मिलता रहूंगा। वहीं उनके चुनाव में कहां कमी रह गई, के सवाल पर आशुतोष ने कहा कि उसी की हम समीक्षा करेंगे। आशुतोष ने कहा कि जीवन में पवित्रता रखनी चाहिए, एमपी-एमएलए बनना मायने नहीं रखता। वहीं एक सवाल पर आशुतोष ने कहा कि मैं शिकार होने वाला मटेरियल नहीं हूं। भितरघातियं की अपनी फितरत है, वो अपनी फितरत बदलें। पर इस मुगालते में रहने की आवश्यकता नहीं है कि कोई आशुतोष का शिकार कर सकता है। आशुतोष भाजपा का कार्यकर्ता है, और भाजपा कार्यकर्ता मजबूत होता है।
कांग्रेस प्रत्याशी बोले- ये भाजपा के अंत की शुरुआत
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि मैं दतिया की जनता का आभार मानता हूं। जनता ने बहुत साथ दिया। राजेंद्र भारती ने तो चुनाव जिता सकते थे, न हरा सकते थे। मैं मानता हूं भितरघात से वोट कम हुए हैं, नहीं तो जीत और बढ़ी होती। मैं इस जीत को जनता की कृपा मानता हूं। इस जीत से देश में संदेश जाएगा कि भाजपा के अंत की शुरुआत दतिया से हो रही है।