{"_id":"6a709093112a98527b01010e","slug":"mp-news-bjp-takes-a-tough-stance-following-the-datia-defeat-indications-of-internal-sabotage-hemant-khandel-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दतिया हार के बाद भाजपा सख्त, भीतरघात के संकेत; हेमंत खंडेलवाल बोले- कोई दोषी होगा तो करेंगे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दतिया हार के बाद भाजपा सख्त, भीतरघात के संकेत; हेमंत खंडेलवाल बोले- कोई दोषी होगा तो करेंगे कार्रवाई
Mon, 03 Aug 2026 06:29 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:29 PM IST
सार
दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने समीक्षा के संकेत दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जनादेश स्वीकार है, लेकिन यदि समीक्षा में कोई कार्यकर्ता अनुशासनहीनता या गड़बड़ी का दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया उपचुनाव के परिणाम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उपचुनाव में मतदाताओं ने जो जनादेश दिया, विनम्रता के साथ भारतीय जनता पार्टी उस जनादेश को स्वीकारती है। हम परिणामों की समीक्षा करेंगे और समीक्षा का जो भी निष्कर्ष आएगा, उसके अनुसार पार्टी अपनी आगामी रणनीति तय करेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। कोई भी कार्यकर्ता, चाहे वह किसी भी पद पर हो, उसे अनुशासन में रहकर ही पार्टी का काम करना चाहिए। यदि समीक्षा में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- MP: नरोत्तम बोले- मेरा पटाक्षेप हो गया, अब कोई पद लेने की इच्छा नहीं, दतिया के नतीजों के बाद आया बयान
प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को दतिया चुनाव में संभावित भीतरघात और संगठनात्मक अनुशासन के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। चुनाव परिणाम के बाद पार्टी के भीतर हार के कारणों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि समीक्षा रिपोर्ट में किन कारणों को जिम्मेदार माना जाता है और क्या संगठन स्तर पर कोई कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दतिया का दंश: टिकट बदला, रणनीति बदली पर दतिया नहीं बचा सकी भाजपा, नरोत्तम के आंसुओं में बह गए आशुतोष के अरमान
बता दें नरोत्तम मिश्रा को चुनाव से पहले भाजपा की तरफ से प्रत्याशी माना जा रहा था, मिश्रा ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। वहीं, नामांकन पत्र भी ले लिया था। इस बीच भाजपा ने नरोत्तम की जगह आशुतोष तिवारी को टिकट दे दिया। इससे नाराज नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने बवाल मचा दिया था। हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के साथ पत्थर बाजी भी हुई। अब ऐसी चर्चा है कि नाराज कार्यकर्ताओं ने भीतरघात किया है, जिसकी वजह से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।