फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Man arrested for raping a student after luring her with a job offer.

Gwalior News: छात्रा से पहले की दोस्ती, फिर नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 12:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 08 Dec 2025 12:08 PM IST
सार

पीड़िता की शिकायत पर कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने आरोपी विवेक गिरी को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छात्रा को उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।

विज्ञापन
Gwalior News: Man arrested for raping a student after luring her with a job offer.
दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में एक गर्ल्स कॉलेज की छात्रा को युवक ने पहले दोस्त बनाया, फिर नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा। छात्रा जब शादी के लिए अड़ी तो आरोपी मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की शिकायत पर कंपू थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


23 वर्षीय छात्रा ग्वालियर के एक गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती है। रोजाना बस से कॉलेज आते-जाते उसकी पहचान बनवार निवासी विवेक गिरी से हुई। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गई। विवेक ने छात्रा से कहा कि वह उसकी जॉब लगवा देगा, जिसके लिए उसे दस्तावेज साथ लाने होंगे। उसने छात्रा को कंपू क्षेत्र के बंशी भवन पर बुलाया। दस्तावेज देने पहुंची छात्रा को विवेक ने रूम में बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शासकीय स्कूल से लापता तीनों छात्राएं 24 घंटे में सागर से बरामद, डर के कारण शहर से भागी थीं
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि विवेक ने पहली वारदात के दौरान उसके वीडियो बना लिए थे। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग जगह बुलाता रहा और कई बार शारीरिक शोषण का दबाव बनाता रहा। शादी की बात आते ही आरोपी मुकर गया और दबाव डालने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी।

बीती रात कंपू थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक गिरी को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed