सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   gwalior thief stuck in grill construction site theft manoj kushwah arrested

MP News: चोरी करने गया और खुद ही हुआ कैद, रातभर जाली में हाथ फंसाकर खड़ा रहा शातिर चोर, सुबह पुलिस ने छुड़ाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर के दीनदयाल नगर इलाके में एक शातिर चोर चोरी करने के दौरान खुद ही फंस गया। निर्माणाधीन मकान में सरिया चोरी करने घुसे आरोपी ने दरवाजा खोलने के लिए लोहे की जाली में हाथ डाला, लेकिन उसका हाथ वहीं फंस गया और वह पूरी रात उसी हालत में खड़ा रहा।

gwalior thief stuck in grill construction site theft manoj kushwah arrested
चोरी करने घुसा चोर जाली में फंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर शहर के दीनदयाल नगर इलाके में चोरी की नीयत से घुसे एक शातिर चोर के साथ अजीब घटना हो गई। सरिया चोरी करने पहुंचा आरोपी अपनी ही चाल में ऐसा फंस गया कि उसका हाथ लोहे की जाली में अटक गया और उसे पूरी रात उसी हालत में खड़ा रहना पड़ा। यह घटना दीनदयाल नगर की है, जो महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सोमवार देर रात मनोज कुशवाह नाम का शातिर चोर एक निर्माणाधीन मकान में चोरी करने घुसा था। उसका मकसद वहां से सरिया चुराना था।
Trending Videos


दरवाजा खोलने की कोशिश बनी मुसीबत

मकान के अंदर पहुंचने के बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की। उसने दरवाजे के पास लगी लोहे की जाली से हाथ अंदर डालकर कुंडी खोलने का प्रयास किया, लेकिन यही कोशिश उसके लिए भारी पड़ गई। काफी देर तक कुंडी खोलने की कोशिश करते हुए उसका हाथ जाली में इस तरह फंस गया कि वह बाहर नहीं निकाल सका। पूरी रात वह उसी स्थिति में फंसा रहा और आसपास कोई मदद के लिए नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह मकान मालिक ने देखा तो हुआ खुलासा

सुबह जब मकान मालिक निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो जाली में फंसे युवक को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी का हाथ जाली से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें: उज्जैन सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय: किसने दीवारों पर लिखा तुम सब मरोगे! लाल कपड़े के पीछे का क्या है खेल ?

आरोपी निकला शातिर चोर

पुलिस जांच में सामने आया कि मनोज कुशवाह इलाके का शातिर चोर है और उसके खिलाफ पहले से ही सरिया चोरी के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह खासतौर पर निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में उसने कई वारदातों को कबूल भी किया है। अब पुलिस चोरी किए गए सरिए और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed