{"_id":"69f0b55a7db9d159c40faa9a","slug":"gwalior-news-miscreant-targets-neighbour-s-house-in-broad-daylight-over-old-rivalry-firing-caught-on-cctv-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पुरानी रंजिश में बदमाश ने दिनदहाड़े पड़ोसी के घर को निशाना बनाया, CCTV में कैद हुई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पुरानी रंजिश में बदमाश ने दिनदहाड़े पड़ोसी के घर को निशाना बनाया, CCTV में कैद हुई फायरिंग
Tue, 28 Apr 2026 06:56 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:56 PM IST
सार
माधौगंज इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक बदमाश ने खुलेआम पड़ोसी के घर को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
बदमाश ने दिनदहाड़े पड़ोसी के घर की फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित वैष्णो विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एक बदमाश ने पड़ोसी के घर के बाहर खुलेआम फायरिंग कर दी, जिसकी पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी का पड़ोसी के यहां आए एक रिश्तेदार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी। घटना के समय कॉलोनी में लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे, लेकिन गोलियों की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे अपने घरों में छिप गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित पक्ष की ओर से पड़ोसी पप्पू राजावत ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि आरोपी पहले भी विवाद कर चुका है और लगातार धमकियां दे रहा था। इस बार उसने फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: उज्जैन सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय: किसने दीवारों पर लिखा तुम सब मरोगे! लाल कपड़े के पीछे का क्या है खेल ?
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को हथियार लेकर आते और घर के बाहर खड़े होकर फायरिंग करते हुए साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।
माधौगंज थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसके पास हथियार कहां से आया और क्या उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है। घटना के बाद वैष्णो विहार कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
