सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Gwalior News: Once won ₹50 lakh on KBC, now jailed in ₹2.5 crore scam; tehsildar suspended by administration

Gwalior: कभी KBC में जीते थे 50 लाख, अब ढाई करोड़ का घोटाला कर जेल पहुंचीं तहसीलदार, प्रशासन ने किया सस्पेंड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: श्योपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीतकर चर्चा में आईं तहसीलदार अब घोटाले में गिरफ्तार होकर बीते पांच दिनों से जेल में बंद हैं। बाढ़ राहत के ढाई करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार अधिकारी पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

Gwalior News: Once won ₹50 lakh on KBC, now jailed in ₹2.5 crore scam; tehsildar suspended by administration
चंबल संभाग कमिश्नर ने किया सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तार होकर पिछले पांच दिनों से शिवपुरी जेल में बंद तहसीलदार अमिता सिंह तोमर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चंबल कमिश्नर सुरेश कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
Trending Videos


दरअसल बड़ौदा तहसील में बाढ़ राहत राशि वितरण के दौरान करीब ढाई करोड़ रुपए के घोटाले का मामला सामने आया था। अमिता सिंह तोमर पर फर्जीवाड़ा कर अपात्र लोगों को मुआवजा बांटने के गंभीर आरोप हैं। इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मार्च को बड़ौदा बाढ़ राहत घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए श्योपुर की बड़ौदा पुलिस ने अमिता सिंह तोमर को ग्वालियर स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में शिवपुरी जेल भेज दिया गया, जहां वे पिछले पांच दिनों से बंद हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को निर्धारित है।

ये भी पढ़ें: केबीसी में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अब 2.5 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला?


गौरतलब है कि अमिता सिंह तोमर श्योपुर जिले के विजयपुर में तहसीलदार के पद पर पदस्थ थीं। गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही कलेक्टर अर्पित वर्मा ने उन्हें पद से हटा दिया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय भी निर्धारित किया जाएगा, जहां उन्हें अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही उनके खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें: तहसीलदार अमिता तोमर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, गिरफ्तारी की आशंका बढ़ी

यह मामला इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि अमिता सिंह तोमर लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए जीत चुकी हैं। एक समय अपनी उपलब्धि के लिए चर्चित रहीं अधिकारी का नाम अब गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों में सामने आने से पूरे प्रदेश में हलचल मच गई है।

प्रशासनिक गलियारों में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जहां बड़े पद पर बैठी अधिकारी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed