सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Jiwaji University employee commits suicide by jumping from the third floor

Gwalior News: जीवाजी विश्वविद्यालय की तीसरी मंजिल से कूदकर कर्मचारी ने की आत्महत्या, जॉइनिंग के लिए था परेशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

जीवाजी विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी की छत से गिरकर 50 वर्षीय कर्मचारी अंगद जाटव की मौत हो गई। तबादले के बाद 19 दिनों से जॉइनिंग न मिलने से वे तनाव में थे। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान निधन हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jiwaji University employee commits suicide by jumping from the third floor
जीवाजी विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी की छत से गिरकर हुई मौत
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी की छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। 50 वर्षीय अंगद जाटव थाटीपुर के विवेक नगर के निवासी थे। वे जीवाजी विश्वविद्यालय में माली के पद पर कार्यरत थे।

Trending Videos


घटना से पहले अंगद ने पत्नी से फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। घटना के बाद अंगद को घायल अवस्था में जीवाजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा के भाई लक्ष्य गुर्जर ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यादव जी की लव स्टोरी पर बवाल: जबलपुर में फिल्म के खिलाफ बढ़ा विरोध, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन

लक्ष्य गुर्जर ने बताया कि जब हम उन्हें अस्पताल ला रहे थे तब अंगद जाटव का कहना था कि मेरा इलाज मत कराओ मुझे मरना है। मुझे 19 दिन हो गए हैं, ये लोग जॉइनिंग नहीं दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में जीवाजी विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि अंगद का तबादला 19 दिन पहले सेंट्रल लाइब्रेरी से भाषा अध्ययन विभाग में कर दिया था। आरोप है कि उन्हें 19 दिनों से नई जगह पर जॉइनिंग नहीं दी जा रही थी, जिसके कारण वह तनाव में थे और संभवतः इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। परिजनों की ओर से अभी तक किसी पर कोई औपचारिक आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed