फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Lawyer commits suicide: Was about to marry his female SI girlfriend

MP News: महिला एसआई के साथ लिव इन में रह रहे वकील ने लगाई फांसी, सरप्राइज देने पहुंचा तो खुला चौंकाने वाला राज

Mon, 15 Dec 2025 08:30 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 08:30 PM IST
सार

ग्वालियर में युवा वकील मृत्युंजय सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि मुरैना में तैनात महिला एसआई से विवाद और धोखे के बाद वह डिप्रेशन में था। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Lawyer commits suicide: Was about to marry his female SI girlfriend
ग्वालियर में वकील ने आत्महत्या कर ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में युवा वकील ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि वकील मुरैना में तैनात महिला SI के साथ पांच साल लिव इन में था और 30 दिसंबर को दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन शुक्रवार की रात वकील ने मुरैना में महिला SI के कमरे में एक सिपाही को आपत्तिजनक हालत में देखा, जिसके बाद झगड़ा हुआ और रविवार रात को डिप्रेशन में आकर वकील ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन


ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के आदर्श पुरम इलाके में रहने वाले वकील मृत्युंजय सिंह चौहान ने अपने किराए के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार रात जब मृत्युंजय ने अपनी मां का फोन अटेंड नहीं किया तो फिर उन्होंने उसके दोस्तों को बताया। सोमवार सुबह दोस्त देखने पहुंचे तो मृत्युंजय अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही गोले का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृत्युंजय मूलतः श्योपुर जिले का रहने वाला है, खबर मिलते ही मृत्युंजय की मां शिव कुमारी चौहान भी ग्वालियर पहुंच गईं। मां ने बताया कि उनके बेटा मृत्युंजय सिंह पिछले पांच साल से मुरैना में तैनात महिला SI के साथ लिव इन में रह रहा था। हर शनिवार को मृत्युंजय मुरैना में SI के पास जाता था। इसी महीने 30 दिसंबर को दोनों शादी करने वाले थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Who is Vijay Shah: सीएम की बहनों को धमकाने वाले मंत्री शाह का विवादों से पुराना नाता, इन बयानों ने कराई फजीहत
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने बताया कि मृत्युंजय ने पिछले दिन उन्हें फोन कर बताया कि उसके साथ बड़ा धोखा हुआ है। मृत्युंजय ने बताया कि महिला SI को सरप्राइज देने के लिए वह शुक्रवार रात मुरैना उसके क्वार्टर पहुंच गया। जब उसने क्वार्टर के अंदर जाकर देखा तो वहां कमरे में महिला SI के अलावा आरक्षक भी था। कमरे में शराब की बदबू भी आ रही थी। जब उसने आरक्षक को फटकारा तो फिर विवाद हुआ। इसमें आरक्षक और उसके बीच मारपीट भी हुई। महिला SI ने आरक्षक को भगा दिया। इस घटना के बाद से मृत्युंजय दुखी था, मां ने उसे काफी समझाइश दी। लेकिन बेटे ने आखिर खुदकुशी कर ली।

गोले का मंदिर पुलिस ने मृत्युंजय के कमरे की तलाशी ली, साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट ने शव और घटनास्थल की जांच की।इसके बाद शव को पीएम के लिए रवाना किया। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल सहित अन्य तथ्यों के आधार पर इस मामले की विवेचना की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed