{"_id":"6937fb3439519657ff0df952","slug":"one-and-a-half-year-old-child-missing-from-gwalior-hundreds-of-police-personnel-scanning-cctv-footage-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3716143-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: मोहनपुर के रितेश लापता मामले के बाद पुलिस के सामने नई चुनौती, एक और डेढ़ साल का मासूम लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: मोहनपुर के रितेश लापता मामले के बाद पुलिस के सामने नई चुनौती, एक और डेढ़ साल का मासूम लापता
Tue, 09 Dec 2025 04:54 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 04:54 PM IST
सार
ग्वालियर में एक और बच्चा गायब हो गया है। घटना का समय स्पष्ट न होने के कारण पुलिस को जांच में मुश्किल हो रही है। बच्चे की मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इस वजह से बच्चे की गुमशुदगी की सही जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस की दो टीमें इलाके में सर्चिंग में लगी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
डेढ़ साल का मासूम लापता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर एफ-ब्लॉक से डेढ़ साल का एक बच्चा लापता हो गया है। मुरार के मोहनपुर से लापता तीन वर्षीय मासूम रितेश को अभी तक पुलिस खोज भी नहीं पाई है, और अब एक नया मामला सामने आने से पुलिस के सामने और चुनौती खड़ी हो गई है। सोमवार देर रात बच्चे के परिजन बहोड़ापुर थाना पहुंचे और बच्चे के लापता होने की सूचना दी।
आदिवासी परिवार अपने स्तर पर बच्चे की तलाश कर रहा था, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बच्चा कब लापता हुआ, यह भी देर से पता चला, क्योंकि बच्चे की मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है। अब पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। लापता बच्चे का नाम राहुल पिता मंगल है। उसकी उम्र केवल डेढ़ साल है। वह बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एफ-ब्लॉक के पास झुग्गी झोपड़ी का रहने वाला है।
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि घटना का समय स्पष्ट नहीं है। बच्चे की मां मानसिक रूप से ठीक नहीं है और मजदूरी का काम करती है। वह यह नहीं बता पा रही है कि बच्चा कब गायब हुआ, जिसके चलते पुलिस खोज की दिशा तय करने में कठिनाई का सामना कर रही है। पुलिस ने दो दिन पहले तक के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल ली है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस उससे पहले की भी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस की दो टीमें आस-पास के सभी इलाकों में सर्चिंग कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कुबेरेश्वर धाम में शर्मनाक कांड, होटल में रुके दंपती के कमरे का अश्लील वीडियो वायरल, चार पर FIR
डेढ़ साल के बच्चे के लापता होने से पुलिस अधिकारियों की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि मुरार के मोहनपुर क्षेत्र से तीन साल का रितेश पाल 38 दिन पहले लापता हुआ था और उसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। वह मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि नया अपहरण का मामला सामने आ गया है। इस मामले में बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार का कहना है कि डेढ़ साल का एक बालक लापता हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे ढूंढ़ लिया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन