फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Job promise turns horrific as woman is held captive and raped, accused threatens her family

Gwalior News: नौकरी का झांसा देकर घर बुलाया, फिर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Wed, 24 Dec 2025 12:35 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 12:35 PM IST
सार

नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद महिला,उसके पति और बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इस डर से पीड़िता कई दिनों तक खामोश रही।
 

विज्ञापन
Gwalior News: Job promise turns horrific as woman is held captive and raped, accused threatens her family
दुष्कर्म

विस्तार

ग्वालियर में एक 40 वर्षीय विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को अपने घर बुलाया, जहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके पति और बेटी की हत्या कर देगा।

विज्ञापन


पीड़िता सब्जी मंडी में डलिया ढोने का काम करती है। उसका पति करीब छह साल पहले सांसारिक जीवन त्यागकर बाबा बन गया था। महिला अपनी बेटी के साथ शहर के गोल पहाड़िया तिघरा रोड स्थित एक मोहल्ले में रहती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jabalpur News: महंगे शौक और जुए की लत में बना चोर, पुलिस ने 8 चोरी का खुलासा किया, आरोपी पर 31 अपराध दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सब्जी मंडी में काम के दौरान महिला की पहचान हजीरा के संजय नगर निवासी राकेश पिता बदलू सिंह चौहान से हुई। बातचीत के दौरान राकेश ने महिला को बेहतर काम दिलाने का भरोसा दिया और रात करीब 8 बजे संजय नगर पुल के पास बुलाया। महिला ऑटो से वहां पहुंची, जहां राकेश मिला और उसे पैदल अपने घर ले गया।

घर पहुंचते ही आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को गंभीर धमकी दी, जिसके चलते वह डर के कारण चार दिन तक चुप रही। इसके बाद पीड़िता ने मंगलवार देर रात हजीरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed