सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hanuman Jayanti Special: Bajrangbali Resides as a Commander in Some Places and as a Devotee of Rama in Others

हनुमान जयंती विशेष: कहीं सेनापति तो कहीं रामभक्त रूप में विराजे बजरंगबली, जानिए इंदौर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 02 Apr 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Hanuman Jayanti: इंदौर में हनुमान जयंती पर मंदिरों में विशेष सजावट, भंडारे और शोभायात्राएं होंगी। पितृ पर्वत की विशाल प्रतिमा, रणजीत हनुमान की वीर मुद्रा और राम निराला धाम की अनोखी परंपरा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र हैं।

Hanuman Jayanti Special: Bajrangbali Resides as a Commander in Some Places and as a Devotee of Rama in Others
हनुमान जयंती विशेष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्राएं और भोजन भंडारे आयोजित किए जाएंगे। इसके पहले बुधवार से ही शहर के मंदिरों में सजावट का सिलसिला शुरू हो गया है। इंदौर के कई हनुमान मंदिर अपनी अनोखी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें रणजीत हनुमान मंदिर, पितृ पर्वत और राम निराला धाम प्रमुख हैं। आइए जानते हैं इन मंदिरों की खासियत।

Trending Videos


पढे़ं: सीहोर और विदिशा में ओलावृष्टि से तबाही: किसानों की तैयार फसल बर्बाद, अचानक बदले मौसम से पैदा हुई संकट; नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

72 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
पितृ पर्वत इंदौर का प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल बन चुका है। यहां पहले से भगवान शिव का मंदिर स्थित है। वर्ष 2017 में यहां अष्टधातु से बनी भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई, जो 70 फीट से अधिक ऊंची और करीब 90 टन वजनी है। हनुमान जयंती पर यहां विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं। पहाड़ी पर स्थित होने के कारण यहां से आसपास का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। साथ ही यहां शाम के समय लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाता है। पितरों की स्मृति में यहां हजारों पेड़ भी लगाए गए हैं।

130 साल पुराना रणजीत हनुमान मंदिर
उषा नगर मार्ग स्थित रणजीत हनुमान मंदिर 130 साल से अधिक पुराना है। यहां भगवान हनुमान तलवार और ढाल के साथ वीर मुद्रा में विराजमान हैं। इस मंदिर को लेकर शहरवासियों में गहरी आस्था है। हर साल रणजीत अष्टमी पर निकलने वाली प्रभात फेरी में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। हनुमान जयंती पर यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है और हर मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि पुराने समय में राजपरिवार के सदस्य युद्ध पर जाने से पहले यहां आशीर्वाद लेने आते थे।

108 बार ‘राम’ लिखने पर मिलता है प्रवेश
कनाडिया क्षेत्र स्थित राम निराला धाम अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। यहां भगवान हनुमान सेनापति के रूप में विराजित हैं। मंदिर में प्रवेश के लिए भक्तों को 108 बार ‘राम’ नाम लिखना होता है। इस मंदिर में राम दरबार सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर यहां भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed