सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Havoc of High Speed in Dindori Car Collides with Another Vehicle Then Crashes into a Truck news in hindi

डिंडोरी में तेज रफ्तार का कहर: पहले कार से भिड़ंत, फिर ट्रक में जा घुसी गाड़ी, छात्र की मौत; दोस्त गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Accident News: डिंडोरी के शहपुरा में जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर शनिवार सुबह कार हादसे में 16 वर्षीय छात्र शुभ साहू की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त कार्तिक सोनी गंभीर घायल है। पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे के वक्त कार एक नाबालिग चला रहा था।

Havoc of High Speed in Dindori Car Collides with Another Vehicle Then Crashes into a Truck news in hindi
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर कृष्णा पेट्रोल पंप के पास हुआ। घटना की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक और घायल दोनों एक ही स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र थे और घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं।

पहले दूसरी कार से टक्कर, फिर ट्रक में जा घुसी कार
पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे कार क्रमांक MP 20 ZV 9089 शहपुरा से जबलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक MP 18 H 6315 में पीछे से जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों किशोरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मृतकों की संख्या हुई छह, सीएम ने जताया दुख; चार-चार लाख की आर्थिक सहायता का एलान
विज्ञापन


इलाज के दौरान छात्र ने तोड़ा दम
हादसे में घायल दोनों किशोरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में 16 वर्षीय शुभ साहू, पिता शिवकुमार साहू, ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल कार्तिक सोनी, पिता प्रहलाद सोनी, का जबलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दोनों थे दसवीं के छात्र, परिवार में मातम
जानकारी के अनुसार शुभ साहू और कार्तिक सोनी एक ही स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ते थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और अक्सर साथ रहते थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्कूल से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए। शुभ की मौत से परिवार में मातम पसरा है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के समय कार कार्तिक सोनी चला रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन उसके पिता का था। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार्तिक के कम उम्र में तेज रफ्तार से कार चलाने की शिकायत पहले भी परिवार तक पहुंची थी, लेकिन इस पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।

पुलिस जांच में जुटी
मामले के विवेचक घसीटा रजक ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed