फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   History created at hill station, foreign tourists fly to Bhopal from Pachmarhi

MP News: हिल स्टेशन पर रचा इतिहास, पचमढ़ी से विदेशी पर्यटकों ने भरी भोपाल की उड़ान

Sat, 04 Mar 2023 07:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 04 Mar 2023 07:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी पर पर्यटक अब हवाई जहाज से भी पहुंच सकेंगे। इसके लिए हवाई पट्टी का काम शुरू हो गया है। इस बीच, पहली बार विदेशी पर्यटकों ने पचमढ़ी से भोपाल की उड़ान भरी है।  
 

विज्ञापन
History created at hill station, foreign tourists fly to Bhopal from Pachmarhi
नर्मदापुरम के पचमढ़ी से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्मदापुरम जिले के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी से अब पर्यटकों को हवाई यात्रा का लाभ मिलने लगा है। पचमढ़ी की हवाई पट्टी से अब पर्यटकों के लिए हवाई यात्रा आसान हो गई है। पचमढ़ी में शनिवार को पहला अवसर था, जब किसी टूरिस्ट ने हलीकॉप्टर से उड़ान भरी है। पहली बार पचमढ़ी एयर स्ट्रिप से चार विदेशी पर्यटकों ने शनिवार को हलीकॉप्टर से भोपाल के लिए उड़ान भरी। चारों विदेशी टूरिस्ट ने हलीकॉप्टर में सवार होकर पचमढ़ी हवाई पट्टी पर लैंड और टेकऑफ किया। यह अनुमति विशेष तौर पर एडीएम पिपरिया और दिल्ली से ली गई थी। 

विज्ञापन


पहली बार निजी स्तर पर उड़ान भरने वालों में चार विदेशी पर्यटक शामिल हैं। पचमढ़ी एयर स्ट्रिप से हेलीकॉप्टर ने भोपाल के लिए उड़ान भरी। इसमें यात्रा करने वालों में स्कैचमैन जियान मार्टिन, नॉरिस जूली ऐन, कोपर ब्रायन डेविड, थॉर्नटन मार्क रॉबर्ट शामिल रहे। चारों पर्यटक पचमढ़ी से बिरवा के लिए रवाना हुए। वहां से भोपाल पहुंचे। पचमढ़ी से रवाना होने से पहले पर्यटकों में विशेष उत्साह देखा गया। 
विज्ञापन

पचमढ़ी में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग एवं टेक-ऑफ नागरिक उड्डयन मंत्रालय की उड़ान योजना 5.0 के तहत मिली स्वीकृति के बाद हो सकी है। यहां हवाई पट्टी बन रही है। काम शुरू हो चुका है। दो किमी इलाके में 38 करोड़ रुपये की लागत से एयर स्ट्रिप और अन्य सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। प्रथम चरण में दो हजार मीटर की हवाई पट्टी बनेगी। प्रारंभिक स्तर पर काम शुरू होने तक पचमढ़ी एयरस्ट्रिप में सिर्फ हेलीकॉप्टर ही लैंड अथवा टेक-ऑफ कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed