{"_id":"62416a8dc2acfc1ba670215d","slug":"narmadapuram-tractor-trolley-fell-into-15-feet-deep-gorge-two-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्मदापुरम: 15 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रेक्टर ट्रॉली, हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्मदापुरम: 15 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रेक्टर ट्रॉली, हादसे में दो की मौत
Mon, 28 Mar 2022 01:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:28 PM IST
सार
नर्मदापुरम के नवलगांव में एक ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
खाई में गिरा ट्रेक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के अंतर्गत नवलगांव में एक ट्रेक्टर ट्रॉली भूसा मशीन समेत अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में गिर गई, हादसे में ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने की आवाज से ग्रामीणों ने उठाकर देखा तो ट्रेक्टर ट्रॉली खाई में गिरी दिखाई दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी इसकी सूचना शिवपुर थाने को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर छानबीन की। पुलिस की घटनास्थल में दो लोग ट्रेक्टर में दबे हुए मिले। जिनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
थाना प्रभारी संजीव पवार ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि ग्राम नवलगांव के पास कोई दुर्घटना हो गई है, मौके पर पहुंचकर देखा गया तो घटना स्थल पर ही ट्रेक्टर ट्रॉली पर सवार 2 लोगों की मौत हो गई थी। ट्रेक्टर ट्राली नर्मदापुरम जिले के माखननगर (बाबई) की बताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बाबई थाने से सम्पर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, ये भी पता किया जा रहा है ट्रेक्टर ट्रॉली चालक माखननगर (बाबई) से सिवनी मालवा में किसके यहां भूसा मशीन चलाने आये थे।