{"_id":"63c1409e1985620811050ead","slug":"sharad-yadav-to-be-cremated-in-aakhmau-in-narnamadapuram-district-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sharad Yadav Death: आखमऊ में होगा शरद यादव का अंतिम संस्कार, जानिये क्या है उनका इस गांव से संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sharad Yadav Death: आखमऊ में होगा शरद यादव का अंतिम संस्कार, जानिये क्या है उनका इस गांव से संबंध
Fri, 13 Jan 2023 04:59 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 13 Jan 2023 04:59 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता शरद यादव का अंतिम संस्कार शनिवार को होशंगाबाद जिले की बाबई तहसील के आखमऊ गांव में होगा। इसी गांव में उनका जन्म हुआ था।
विज्ञापन
बाबई के आखमऊ में शरद यादव का पैतृक निवास।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता शरद यादव का ह्दयाघात की वजह से निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होशंगाबाद जिले की बाबई तहसील के आखमऊ गांव में होगा। होशंगाबाद अब नर्मदापुरम हो चुका है और बाबई को माखन नगर के नाम से जाना जाता है। इस गांव से शरद यादव का करीबी नाता था। इसी गांव में उनका जन्म हुआ।
विज्ञापन
शरद यादव के भतीजे शैलेष अपने पिता एसपीएस यादव के साथ आज भी अपने पैतृक गांव में ही रहते हैं। शैलेष ने बताया कि गुरुवार को ही उनके पिता की बात शरद यादव से हुई थी। तब वे सकुशल थे। कोरोना के बाद से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। कमजोर हो गए थे। संघर्ष कर रहे थे। शरद यादव के निधन से उनके पैतृक गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
गांव के स्कूल में ही पढ़े थे शरद यादव
शैलेष ने बताया कि हमारा परिवार पुरखों से आखमऊ में रहता है। एक जुलाई 1947 को शरद यादव का जन्म इसी गांव में हुआ था। जबलपुर से उन्होंने 1971 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उसके बाद जेपी आंदोलन में जुड़े और राजनीति में चले गए। छात्रसंघ के अध्यक्ष भी चुने गए। उसके बाद से उन्होंने राजनीति में पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
शरद यादव के सहयोगी रहे राम बहोर साहू ने बताया कि शरद यादव का पार्थिव शरीर दिल्ली से 14 जनवरी को सुबह नौ बजे विशेष विमान से भोपाल ले जाया जाएगा। वहां से सड़क मार्ग से उनके पैतृक निवास ग्राम आखमऊ में ले जाया जाएगा। वहीं पर दोपहर एक बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
