{"_id":"63e9f81cd18d0a7ea90aa7eb","slug":"unidentified-anti-social-elements-set-fire-to-the-church-in-narmadapuram-god-ram-written-on-the-walls-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नर्मदापुरम में असामाजिक तत्वों ने चर्च में लगाई आग, ऑयल पेंट से दीवारों पर लिखा राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नर्मदापुरम में असामाजिक तत्वों ने चर्च में लगाई आग, ऑयल पेंट से दीवारों पर लिखा राम
Mon, 13 Feb 2023 02:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 02:16 PM IST
सार
रविवार सुबह जब प्रार्थना के लिए लोग यहां पहुंचे तो प्रार्थना स्थल की खिड़की की जाली टूटी हुई मिली। उन्होंने अंदर देखा तो दीवार पर एक जगह ऑयल पेंट से कुछ लिखा हुआ था। प्रार्थना स्थल में आग लगाने का प्रयास भी किया गया था।
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने चर्च में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदापुरम जिले के आदिवासी ब्लॉक सूखतावा के चौकीपुरा में प्रार्थना स्थल में असामाजिक तत्व ने एक चर्च की खिड़की तोड़कर प्रार्थना स्थल में आग लगा दी साथ ही चर्च की दीवार पर ऑयल पेंट से भगवान राम का नाम लिख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ गुरुकरण सिंह पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
एसपी डॉ गुरुकरण सिंह ने बताया पिछले रविवार को सामूहिक प्रार्थना करने के बाद लोग प्रार्थना स्थल में ताला लगाकर चले गए थे। रविवार सुबह जब प्रार्थना के लिए लोग यहां पहुंचे तो प्रार्थना स्थल की खिड़की की जाली टूटी हुई मिली। उन्होंने अंदर देखा तो दीवार पर एक जगह ऑयल पेंट से कुछ लिखा हुआ था। प्रार्थना स्थल में आग लगाने का प्रयास भी किया गया था। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, इटारसी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उपद्रवी पूजा स्थल में खिड़की की जाली हटाकर अंदर घुसे और उसे अंदर से जला दिया। घटना में कुछ धार्मिक ग्रंथ और फर्नीचर सहित अन्य सामान भी आग में जल गए हैं। चर्च का निर्माण करीब पांच साल पहले हुआ था, यह जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित है।
विज्ञापन
एक स्थानीय डेनिस जोनाथन ने कहा कि जब कुछ लोग रविवार को प्रार्थना करने के लिए चर्च गए, तो उन्होंने इसे जला हुआ पाया और इसकी अंदर की दीवार पर "राम" शब्द खुदा हुआ था। उन्होंने कहा कि केसला प्रखंड के सुखतवा गांव में स्थित चर्च अमेरिका के इवेंजेलिकल लूथरन चर्च से जुड़ा था। वहीं, एसडीओपी चौहान ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस अधिकारी ने घटना के बाद चौकीपुरा इलाके में किसी तरह के तनाव से इनकार किया है।