Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: High Court Halts Construction Permissions Along AB Road Bypass Over Road Safety Concerns

इंदौर: एबी रोड बायपास के किनारे निर्माण अनुमति पर हाईकोर्ट की रोक, केंद्र, राज्य व एनएचएआई को नोटिस जारी

Fri, 27 Nov 2026 04:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 04:29 PM IST
सार

इंदौर हाईकोर्ट ने एबी रोड बायपास पर राऊखेड़ी से राऊ चौराहे के बीच नियंत्रित क्षेत्र में निर्माण अनुमति देने पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार सहित NHAI से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Indore: High Court Halts Construction Permissions Along AB Road Bypass Over Road Safety Concerns
मप्र हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (एबी मार्ग बायपास) के किनारे नियंत्रित क्षेत्र में निर्माण और भू-उपयोग से जुड़े मामले में अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। न्यायालय ने राऊखेड़ी चौराहे से राऊ चौराहे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के 105 से 150 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की अनुमति देने पर रोक लगा दी है। शुक्रवार दोपहर 12:50 बजे से प्रभावी इस आदेश के साथ पीठ ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


न्यायाधीश सुबोध अभ्यंकर और न्यायाधीश पवन द्विवेदी की दोहरी पीठ ने इंदौर के वरिष्ठ सिविल एवं संरचनात्मक इंजीनियर अतुल शेठ की ओर से दायर जनहित याचिका पर यह सुनवाई की। इस याचिका में राज्य शासन की 6 मई 2025 की राजपत्र अधिसूचना को चुनौती दी गई है।
विज्ञापन


नियंत्रित क्षेत्र घटाने का निर्णय
राज्य शासन ने 6 मई 2025 को जारी अपनी अधिसूचना में एबी मार्ग बायपास पर राऊखेड़ी चौराहे से राऊ चौराहे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का नियंत्रित क्षेत्र 150 मीटर से घटाकर 105 मीटर कर दिया था। इसके बाद 45 मीटर की मुक्त हुई पट्टी में मिश्रित भू-उपयोग की अनुमति देने का प्रावधान किया गया था। याचिकाकर्ता ने राज्य शासन के इस फैसले की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए उच्च न्यायालय में जनहित याचिका प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर एफआईआर दर्ज, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो पोस्ट करने का आरोप


अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल
याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज मुंशी और अधिवक्ता हर्षवर्धन राठौर ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है, इसलिए राज्य शासन को राजमार्ग का नियंत्रण क्षेत्र कम करने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा अधिसूचना जारी करने से पूर्व मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 में निर्धारित अनिवार्य प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया।

सड़क सुरक्षा पर संकट का तर्क
याचिका में तर्क दिया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्माण की छूट देने से सड़क सुरक्षा बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं ने इस निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय के 13 अप्रैल 2026 के सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देशों के विपरीत बताया। दोहरी पीठ ने प्रारंभिक सुनवाई में पेश इन तर्कों पर विचार करने के बाद 105 से 150 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की अनुमति जारी न करने का अंतरिम स्थगनादेश पारित किया। अब प्रतिवादी पक्षों के लिखित जवाब आने के बाद मामले में आगे सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed