सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: NEET Aspirant Goes Missing After Exam, Body Found in River 100 Km Away; Police Probe Underway

Indore: NEET की परीक्षा देकर घर नहीं लौटी छात्रा, 100 किमी दूर नदी में मिला शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सार

नीट परीक्षा देने के बाद अचानक लापता हुई छात्रा की तलाश के बीच खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में नदी से युवती का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान इंदौर से लापता छात्रा के रूप में होने की आशंका जताई जा रही है।

Indore News: NEET Aspirant Goes Missing After Exam, Body Found in River 100 Km Away; Police Probe Underway
नीट की परीक्षा देने गई छात्रा का नदी में तैरता शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा नीट परीक्षा देने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। इसी बीच खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में एक नदी से युवती का शव मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।


परिजनों के मुताबिक निक्की यादव नीट परीक्षा देने के लिए घर से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद भंवरकुआं पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा विवाद: ओंकारेश्वर समेत एमपी के मंदिरों की व्यवस्था होगी पारदर्शी, बड़े मंदिरों का होगा अध्ययन
विज्ञापन


इसी दौरान सोमवार को करही थाना क्षेत्र के ग्राम पिटामली के पास एक नदी में युवती का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए मंडलेश्वर भेज दिया। करही थाने की सब-इंस्पेक्टर शकुंतला डुडवे के अनुसार मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है। युवती की तस्वीर और अन्य विवरण भी संबंधित थाना क्षेत्रों को उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस को आशंका है कि नदी में मिला शव इंदौर से लापता हुई निक्की यादव का हो सकता है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि पहचान और जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छात्रा परीक्षा के बाद कहां गई, किन लोगों के संपर्क में थी और वह इंदौर से करही क्षेत्र तक कैसे पहुंची। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed