सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Shishukunj canteen sealed following incident of contaminated food; school children carried tiffin

Indore: दूषित भोजन के बाद स्कूल का कैंटिन सील, घरों से टिफिन लेकर गए स्कूली बच्चे; नमूने जांच के लिए भेजे गए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 23 Jun 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के प्रतिष्ठित शिशुकुंज स्कूल में कथित तौर पर दूषित भोजन खाने से करीब 150 बच्चे बीमार पड़ गए। मामले के सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने स्कूल की कैंटीन और किचन को सील कर खाद्य सामग्री एवं पानी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

Indore News: Shishukunj canteen sealed following incident of contaminated food; school children carried tiffin
शिशुकुंज स्कूल का कैंटीन हुआ सील। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के प्रतिष्ठित शिशुकुंज स्कूल में दूषित भोजन के सेवन से बच्चों के बीमार होने के बाद खाद्य विभाग ने स्कूल की कैंटीन सील कर दी है। इस कारण मंगलवार को अधिकांश स्कूली बच्चे घरों से टिफिन लेकर गए।



सोमवार शाम को स्कूल प्रबंधन की ओर से पालकों को सूचना दी गई थी कि स्कूल में कैंटीन बंद होने के कारण लंच उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। हालांकि, कई पालकों तक यह सूचना नहीं पहुंची और वे अपने बच्चों को टिफिन नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

योग दिवस मनाने के बाद दिया गया था खाना
शनिवार को स्कूल में योग दिवस मनाया गया था। इसके बाद बच्चों को भोजन दिया गया। घर लौटने के बाद बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे। रविवार को भी स्कूल प्रबंधन के पास बच्चों के बीमार होने की शिकायतें पहुंचीं, लेकिन सोमवार को कुछ परिजन जब स्कूल पहुंचे और हंगामा किया, तब घटना का पता चला। दूषित भोजन के कारण लगभग डेढ़ सौ स्कूली बच्चे बीमार हुए हैं। कुछ बच्चे सोमवार को स्कूल पहुंचे और उन्होंने बताया कि वे अस्वस्थ हैं, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


मामला बढ़ने के बाद खाद्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और चार घंटे की जांच के बाद कैंटीन और रसोईघर (किचन) को सील कर दिया। उधर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों के बीमार होने संबंधी 35 ई-मेल प्राप्त हुए हैं। भोजन की गुणवत्ता का हमेशा ध्यान रखा जाता है। हमने प्रशासन की जांच में पूरा सहयोग किया है और जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जांच के दौरान स्कूल में कुछ मसाले और अचार एक्सपायरी डेट के पाए गए हैं। विभाग ने पनीर, आइसक्रीम, मसाले, तेल, नमकीन, दाल तथा पानी के सैंपल भी जांच के लिए लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed