फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   CCTV footage of the businessman falling from the hotel building has surfaced; police have launched.

Indore: इंदौर के होटल में शराब कारोबारी जीतू साहू की मौत, टॉप फ्लोर से गिरने का CCTV आया सामने

Tue, 14 Jul 2026 10:14 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 10:14 PM IST
सार

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शराब कारोबारी जीतू साहू की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर दोस्तों से पूछताछ शुरू की है और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच कर रही है।

विज्ञापन
CCTV footage of the businessman falling from the hotel building has surfaced; police have launched.
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शहर के शराब कारोबारी जीतू साहू की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह होटल की ऊपरी मंजिल से नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अरविंदो अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने होटल परिसर और आसपास के साक्ष्यों को जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसीपी रुबीना मिजबानी ने बताया कि मृतक जीतू साहू बाणगंगा क्षेत्र के निवासी थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह अपने कुछ दोस्तों के साथ होटल गए थे। इसी दौरान वह होटल की ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गए। घटना की सूचना होटल प्रबंधन ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एमपी में गजब मामला: पेंशन निकालने पहुंचे आदिवासी परिवार के उड़ गए होश, खाते में दिखे 7.40 अरब रुपये; जांच जारी

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, घटना के समय जीतू साहू के साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बताया जा रहा है कि जीतू साहू इंदौर में शराब कारोबार के साथ-साथ रियल एस्टेट के व्यवसाय से भी जुड़े थे। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed