सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Akshay from Indore selected in the blind category of UPSC exam, said – I had dreamt of studying in a g

UPSC Result 2025: ब्लाइंड कैटेगरी में इंदौर के अक्षय चयनित, बोले- सरकारी स्कूल में पढ़ते समय देखा IAS का सपना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 06 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के अक्षत बलदवा ने अपनी शारीरिक कमजोरी  को मात देते हुए यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले अक्षत ने अपने पहले ही प्रयास में देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 173वीं रैंक प्राप्त की। 

Indore: Akshay from Indore selected in the blind category of UPSC exam, said – I had dreamt of studying in a g
अक्षत बलदवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शुक्रवार को जारी हुए यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में इंदौर के अक्षत बलदवा ने 173वीं रैंक ब्लाइंड कैटेगरी में हासिल की है। वे फिलहाल नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में अध्ययनरत हैं और पहले ही प्रयास में वे यूपीएससी परीक्षा में चयनित हो गए।

Trending Videos

 

अक्षत ने कहा कि इंदौर में पांचवीं तक उनकी पढ़ाई सेवा सदन में हुई और 11वीं व 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल में की। तब मैंने आईएएस बनने का सपना देखा था और फिर उसके लिए दिन-रात मेहनत की। अक्षत ने कहा कि कई युवा इस परीक्षा को पास करने के लिए शादियों में जाना, सोशल मीडिया देखना छोड़ देते हैं और 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई करते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े : भोपाल के ईशान भटनागर ने छुआ आसमान, AIR के टॉप-5 में बनाई अपनी जगह

सात-आठ घंटे की अच्छी पढ़ाई से भी यह मुकाम हासिल किया जा सकता है। मैं सोशल मीडिया चलाता था। दोस्तों से भी मिलता था। अक्षत ने कहा कि बस आपको दिमागी तौर पर खुद को इस परीक्षा को पास करने के लिए तैयार करना होगा और खुद पर विश्वास रखना होगा।



मेहनत और भाग्य मिलकर आपकी राह आसान कर देते हैं। अक्षत मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। मां इंश्योरेंस का काम करती हैं, जबकि पिता कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर हैं। अक्षत कहते हैं कि उन्होंने जो सपना देखा था, उसके लिए उतनी ही शिद्दत से मेहनत की और उसे पाने में सफल रहे। जो युवा आईएएस बनना चाहते हैं, वे खुद को मानसिक तौर पर इस क्षेत्र के लिए तैयार रखें और जो लोग यह परीक्षा पास कर चुके हैं, उनका मार्गदर्शन जरूर लें। इससे मदद मिलेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed