फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress protests against the Election Commission; party workers stage a sit-in after being stopped fr

इंदौर : चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टोरेट जाने से रोका तो धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

Wed, 30 Sep 2026 01:09 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 30 Sep 2026 01:09 PM IST
सार

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आंदोलन का असर इंदौर में देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने हरसिद्धि मंदिर से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। 

विज्ञापन
Indore: Congress protests against the Election Commission; party workers stage a sit-in after being stopped fr
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : amarujala

विस्तार

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत इंदौर में भी कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी, लेकिन पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय के पहले ही बैरिकेड लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

विज्ञापन



इससे नाराज कांग्रेसी पुलिस अधिकारियों से बहस करने लगे और बैरिकेड लांघने की कोशिश की। चार थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात था। पुलिसकर्मियों ने भी कांग्रेसियों को बैरिकेड नहीं हटाने दिए। इसके बाद कांग्रेस नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और 'वोट चोरों, गद्दी छोड़ो' के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन


 

कांग्रेस कार्यकर्ता हरसिद्धि मंदिर पर दोपहर 12 बजे एकत्र हुए। वे पैदल मार्च के रूप में कलेक्टर कार्यालय की तरफ बढ़े, लेकिन बैरिकेड लगे होने के कारण वे कलेक्टर कार्यालय नहीं पहुंच पाए और फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने ही प्रदर्शन करने लगे। कुछ कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद एक और पुतला कांग्रेस कार्यकर्ता लेकर आए तो पुलिस ने उसे छीनने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वे उसे छुड़ा नहीं पाए। पुतले को कांग्रेस नेताओं ने जूतों की माला पहनाई और नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं की मांग थी कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज होना चाहिए।

 

यातायात हुआ बाधित

प्रदर्शन के कारण कलेक्टर कार्यालय से मोती तबेला की तरफ आने-जाने वाला ट्रैफिक बाधित हुआ। बैरिकेड लगे होने के कारण वाहन एक मार्ग से नहीं जा पा रहे थे। ट्रैफिक को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट किया गया, लेकिन वहां वाहन गुत्थम-गुत्था हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed