सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congressmen took the ashes of the deceased from Bhagirathpura to Prayagraj, Patwari said – the settlem

Indore: भागीरथपुरा के मृतकों की अस्थियां कांग्रेसी ले गए प्रयागराज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 14 Mar 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में दूषित पानी की वजह से अपनी जान गंवाने वाले लोगों की अस्थियां लेकर कांग्रेस नेता प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। भागीरथपुरा बस्ती में आयोजित एक  कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में  अस्थि पूजन संपन्न कराया।

Indore: Congressmen took the ashes of the deceased from Bhagirathpura to Prayagraj, Patwari said – the settlem
भागीरथपुरा बस्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में दूषित पानी से मृत लोगों की अस्थियां विसर्जित करने के लिए कांग्रेस नेता प्रयागराज लेकर रवाना हुए हैं। शनिवार को बस्ती में कांग्रेस नेता मुकेश यादव ने एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए। ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के बीच अस्थियों की पूजा की, जिसके बाद कांग्रेस नेता बस्ती से रवाना हुए।

Trending Videos

 

पूजन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भागीरथपुरा बस्ती मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। नगर निगम की लापरवाही के कारण बस्ती में दूषित पानी की सप्लाई हुई और 36 लोगों की मौत हो गई। अपनी लापरवाही मानने के बजाय मंत्री विजयवर्गीय विधानसभा के सदन में बस्ती का अपमान करते रहे। उन्होंने बस्तीवालों को अशिक्षित बताया और बस्ती की तुलना मुंबई की धारावी बस्ती से की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी ने यह भी कहा कि नगर निगम अपने कर्मचारियों की मौत पर 30 लाख रुपये से ज्यादा की राशि देता है, लेकिन दूषित पानी से भागीरथपुरा बस्ती में जिन लोगों की मौत हुई, उनके परिजनों को सिर्फ दो-दो लाख रुपये दिए गए। आखिर यह भेदभाव क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि अभी भी बस्ती में समस्याएं काफी हैं और अब भाजपा के जनप्रतिनिधि बस्ती में नहीं आ रहे हैं।
 

भागीरथपुरा में दूषित पानी से डायरिया फैला था, जिस कारण जिन लोगों की मौत हुई उनमें से कई की अस्थियां परिजन पहले ही नर्मदा नदी में विसर्जित करके आ चुके हैं। आपको बता दें कि भागीरथपुरा में ढाई माह पहले दूषित पानी के कारण डेढ़ हजार से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। उनमें से साढ़े चार सौ लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। गंभीर बीमारी के कारण 36 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अब बस्ती में कोई बीमार नहीं है और नई लाइन भी बिछाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed