फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-diljit-dosanjh-concert-bomb-threat-schools-mayor-office-news

इंदौरः महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 03 Nov 2026 01:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 03 Nov 2026 01:45 PM IST
सार

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कार्यक्रम के संबंध में इंदौर के 3 निजी स्कूलों के साथ अब महापौर कार्यालय को भी बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह ईमेल फर्जी लग रहा है और छानबीन जारी है।

विज्ञापन
indore-diljit-dosanjh-concert-bomb-threat-schools-mayor-office-news
महापौर पुष्यमित्र भार्गव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कार्यालय को इससे संबधित एक ईमेल मिला है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। शहर में आगामी 15 नवंबर को प्रस्तावित प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदौर के तीन प्रतिष्ठित निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। इस सूचना के बाद से प्रशासनिक महकमे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा ईमेल की जांच कर रहे 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आया और प्रभावित स्थानों पर जांच अभियान चलाया। क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह ईमेल फर्जी प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा तीनों स्कूलों और संबंधित परिसरों की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन


पंजाबी भाषा में भेजा गया था धमकी भरा संदेश
पुलिस अधिकारी राजेश दंडोतिया ने बताया कि तीनों निजी शैक्षणिक संस्थानों को पंजाबी भाषा में ईमेल भेजकर धमकी दी गई थी। इस संदेश में विशेष रूप से कहा गया था कि वे अपने छात्रों को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में न भेजें। ईमेल की भाषा और उसकी टाइमिंग को लेकर पुलिस विभिन्न कोणों से तकनीकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर कार्यालय को भी मिला इसी तरह का ईमेल
स्कूलों के अलावा इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को भी इसी प्रकार का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। यह ईमेल भी गायक के आगामी शो से ही संबंधित है। पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस और मूल स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हरकत किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed