सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Final inspection of metro track in Indore by sitting in fifteen trolleys, now approval for operation w

Indore News: इंदौर मेट्रो का फाइनल टेस्ट शुरू, 80 किमी की रफ्तार से ट्रायल; 17 किमी तक होगा रूट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 15 Mar 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में मेट्रो परियोजना के अंतिम चरण का निरीक्षण रविवार से शुरू हो गया है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) की 70 से अधिक सदस्यों वाली टीम ट्रैक, स्टेशनों और तकनीकी व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण कर रही है।

Indore: Final inspection of metro track in Indore by sitting in fifteen trolleys, now approval for operation w
मेट्रो ट्रेक का अंतिम निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में मेट्रो परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। रविवार से मेट्रो ट्रैक का फाइनल निरीक्षण शुरू हो गया है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) की टीम ट्रैक, स्टेशनों और मेट्रो सिस्टम की बारीकी से जांच कर रही है। इस निरीक्षण के बाद ही मेट्रो के कमर्शियल संचालन की अंतिम मंजूरी दी जाएगी।

Trending Videos


70 से ज्यादा अधिकारियों की टीम पहुंची इंदौर

इंदौर मेट्रो के अंतिम निरीक्षण के लिए सीएमआरएस की 70 से ज्यादा सदस्यों वाली टीम शहर पहुंची है। टीम ने गांधी नगर के आगे से करीब पंद्रह ट्रालियों में बैठकर मेट्रो ट्रैक और स्टेशनों का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूरे रूट का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम लवकुश चौराहा ब्रिज के आगे करीब एक घंटे तक रुकी रही। यहां ट्रैक के उस हिस्से की खास जांच की गई, जहां मोड़ यानी कर्व मौजूद हैं। ऐसे स्थानों पर ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा मानकों को बहुत ध्यान से परखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगा ट्रायल

निरीक्षण के पहले दिन ट्रॉली रन किया गया। इसके बाद अब मेट्रो ट्रेन को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर ट्रैक की क्षमता और सुरक्षा का परीक्षण किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि तेज रफ्तार में ट्रेन और ट्रैक का प्रदर्शन कैसा रहता है। मेट्रो का नियमित यात्री संचालन तभी शुरू किया जाएगा, जब सीएमआरएस की टीम अपनी अंतिम मंजूरी दे देगी। यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी खामी सामने आती है, तो उसे पहले ठेकेदार एजेंसियों से ठीक कराया जाएगा। उसके बाद ही संचालन की अनुमति मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान छह किलोमीटर तक संचालन बंद

फिलहाल इस निरीक्षण के चलते छह किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो का संचालन बंद कर दिया गया है। इस दौरान ट्रैक के साथ-साथ कोच की रफ्तार, ब्रेक सिस्टम और स्टेशनों की व्यवस्थाओं की भी जांच की जा रही है। यह पूरा निरीक्षण 18 मार्च तक जारी रहेगा। इस समय मेट्रो का संचालन गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर के बांगड़दा तक करीब छह किलोमीटर के दायरे में हो रहा है। लेकिन यह इलाका आबादी से थोड़ा दूर होने की वजह से यहां यात्रियों की संख्या अभी काफी कम रहती है।

ये भी पढ़ें- MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा

पहले चरण के निरीक्षण में नहीं मिली कोई खामी

कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी की टीम पहले ही 11 स्टेशनों और ट्रैक का प्रारंभिक निरीक्षण कर चुकी है। पहले चरण की जांच में किसी तरह की बड़ी खामी सामने नहीं आई थी। अब अंतिम निरीक्षण किया जा रहा है। अगर इस निरीक्षण के बाद मंजूरी मिल जाती है, तो मेट्रो ट्रेन का संचालन गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक शुरू हो सकेगा। इससे करीब 17 किलोमीटर लंबे रूट पर यात्रियों को मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी।

चार नए स्टेशनों का काम अंतिम चरण में

मेट्रो के इस विस्तार के साथ ही चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा स्टेशन, सुखलिया ग्राम स्टेशन, विजय नगर और रेडिसन चौराहा स्टेशन का काम भी लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इन स्टेशनों पर फिलहाल फिनिशिंग वर्क और रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों का लक्ष्य है कि मार्च के अंत तक इन स्टेशनों का काम पूरा कर लिया जाए। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में इस पूरे 17 किलोमीटर रूट पर मेट्रो का संचालन शुरू करने की तैयारी है, जिससे शहर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed