सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Four-year-old innocent child sleeping in car dies in Indore, feared suffocation

Indore: इंदौर में कार में सोई चार साल की मासूम की मौत, दम घुटने की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 18 May 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर की नंदनवन कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में चार साल की मासूम बच्ची की कार में दम घुटने से मौत हो गई। परिजन उसे कार में सोता हुआ छोड़कर घर चले गए थे। करीब तीन घंटे बाद बच्ची कार की पिछली सीट पर बेसुध हालत में मिली।

Indore: Four-year-old innocent child sleeping in car dies in Indore, feared suffocation
कार में सोई चार साल की मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर की नंदनवन कॉलोनी में कार की पिछली सीट पर सोई चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वह परिजनों के साथ कार से वर्कशॉप गई थी। वहां से लौटते समय वह कार में ही सो गई थी और घर आने के बाद परिजन कार से उतर गए और बच्ची कार में ही सोती रह गई। कार के शीशे बंद थे और परिजनों ने कार लॉक कर दी। जब उन्होंने बच्ची को घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। वह कार में ही बेसुध हालत में मिली। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


 

पुलिस ने मर्ग कायम कर सोमवार को बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया। दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।नंदनवन कॉलोनी में रहने वाले हसन नूर की चार साल की बेटी हाजरा की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाजरा कार में सो गई थी और करीब तीन घंटे बाद परिजनों ने उसे कार में बेहोशी की हालत में देखा। ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण उसका दम घुट चुका था। परिजन उसे अस्पताल भी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से परिजन भी सदमे में हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

 

बच्ची हाजरा दादा-दादी और अन्य दो बच्चों के साथ कार में वर्कशॉप गई थी। सभी वहां से लौटे और कार से उतर गए, लेकिन मासूम को नींद लगी हुई थी। वह कार में ही सोती रह गई। वह कार से उतरी है या नहीं, इस पर परिजनों का ध्यान नहीं गया। जब वह नजर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई। करीब तीन घंटे बाद परिजनों ने कार में देखा तो वह पिछली सीट पर मिली। हाजरा के पिता लोहे के कारोबारी हैं। उनके तीन बच्चे हैं। हाजरा दूसरी नंबर की बेटी थी।

नहीं मिलती ऑक्सीजन

कार में बंद होने से मौत के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। दरअसल, शीशे बंद होने के कारण ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। गर्मी के कारण कार का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed