सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Illegal hoardings removed from metro track divider after MIC member raised objection

Indore: मेट्रो ट्रेक के डिवाइडर से हटाए अवैध होर्डिंग, एमआईसी मेंबर ने ली थी आपत्ति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 23 Apr 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में मेट्रो ट्रैक के डिवाइडरों पर अवैध रूप से लगाए गए 30 से अधिक होर्डिंगों को नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए हटा दिया। बिना टेंडर और अनुमति के लगाए गए इन होर्डिंगों को लेकर घोटाले के आरोप लगे थे।

Indore: Illegal hoardings removed from metro track divider after MIC member raised objection
डिवाइडर पर लगे होर्डिंंग हट गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में विजय नगर के समीप मेट्रो ट्रैक के डिवाइडर के नीचे अवैध रूप से एक एजेंसी द्वारा होर्डिंग लगा दिए गए थे। इसके लिए न तो नगर निगम ने टेंडर जारी किए थे और न ही किसी प्रकार की अनुमति दी गई थी। बुधवार को इन अवैध होर्डिंगों को जमीन से उखाड़ दिया गया। इनकी संख्या 30 से अधिक थी।

Trending Videos


शहर के पॉश इलाके सयाजी से विजय नगर और रेडिसन चौराहा के बीच मेट्रो डिवाइडर पर पिछले माह ये होर्डिंग लगाए गए थे। एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर ने इसे विज्ञापन घोटाला करार देते हुए मौके पर जाकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से ये होर्डिंग लगाए गए हैं और इससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। यदि टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से इस महंगे रूट पर डिवाइडर लगाए जाते, तो नगर निगम को अधिक राजस्व प्राप्त होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई और अधिकारियों ने स्वीकार किया कि ये होर्डिंग नगर निगम की अनुमति के बिना लगाए गए थे। इस प्रकार डिवाइडरों पर होर्डिंग लगाना हाईकोर्ट ने भी उचित नहीं माना है। इसके बाद गुरुवार को नगर निगम की रिमूवल टीम ने इन अवैध होर्डिंगों को हटा दिया।

 

आपको बता दें कि इंदौर में अवैध होर्डिंगों की संख्या काफी अधिक है। समय-समय पर इन्हें हटाने की बात तो होती है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी ठोस कार्रवाई नहीं करते। सालभर पहले भी नगर निगम के एक अन्य एमआईसी मेंबर ने चौराहों पर लगे होर्डिंग के स्ट्रक्चर को स्वयं मौके पर जाकर हटाया था। उस समय भी यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed