सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Madhya Pradesh weather update temperature Bhopal heatwave IMD alert

Indore News: 15 जिलों में आज लू का अलर्ट, 10 जिलों में बारिश की संभावना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 29 Apr 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को कई जिलों में लू का अलर्ट जारी करते हुए दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में शाम तक बारिश की संभावना भी जताई गई है।

Indore news Madhya Pradesh weather update temperature Bhopal heatwave IMD alert
गर्मी के तेवर इंदौर में तेज होने लगे हैं। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में लू और भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का अलर्ट जारी करते हुए दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शाम तक बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस बीच मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो वर्तमान में प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बना हुआ है। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में पारा 43.6 डिग्री तक पहुंच गया है, जो पिछले 10 वर्षों में दूसरा सबसे गर्म दिन और इस मौजूदा सीजन का अब तक का सर्वाधिक तापमान रहा। प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों की स्थिति देखें तो मंगलवार को इंदौर में 42.2 डिग्री, जबलपुर में 42.7 डिग्री, जबकि ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त सीधी में 44.6 डिग्री और श्योपुर में 44 डिग्री पारा रहा।
Trending Videos


कहीं गर्मी तो कहीं बारिश 
साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के उत्तरी हिस्सों जैसे ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के तापमान में मामूली गिरावट देखी गई है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना और रीवा जैसे जिलों में दिन के समय लू चलने की संभावना है, लेकिन शाम के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आ सकता है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की स्थिति बन रही है। इसके साथ ही मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, सिवनी और बैतूल जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने बुधवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, विदिशा, सागर, रायसेन, मंडला और छिंदवाड़ा जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। अत्यधिक गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए विभाग ने आम जनता को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों को निर्देशित किया गया है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच, जब लू का प्रभाव सबसे तीव्र होता है, केवल अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें। भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में फिलहाल गर्मी का तीखा असर बरकरार रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed