फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Innova hits five people in Indore; one in critical condition, driver arrested.

Indore News:इंदौर में इनोवा ने मारी पांच लोगों को टक्कर, एक की हालत गंभीर, ड्रायवर गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 01:45 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 26 Aug 2026 01:45 PM IST
सार

इंदौर के राऊ क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार इनोवा का कहर देखने को मिला। बेकाबू वाहन ने एक के बाद एक चार दोपहिया वाहनों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक वृद्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Indore News: Innova hits five people in Indore; one in critical condition, driver arrested.
इनोवा ने मारी पांच लोगों को टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक बेकाबू इनोवा वाहन ने चार दोपहिया वाहनों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसा राऊ क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार तेज थी। चालक उसे काबू नहीं कर पाया और एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ा। इसके बाद वाहन ट्रैक्टर से टकराकर रुका। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन


उधर, सड़क पर दर्द से तड़प रहे घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों ने एंबुलेंस को फोन किए। इस बीच पुलिस के वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राहगीरों की मदद से घायलों को वाहनों में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने हादसे को नशे की हालत में अंजाम दिया या इसके पीछे कोई और वजह थी।


हादसे में घायल एक वृद्ध की हालत गंभीर है। उन्हें सिर और पेट में चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। इसी कारण चालक मौके से भाग नहीं पाया। टक्कर के कारण चालक को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed