{"_id":"6a8ef680d96df494be077575","slug":"indore-road-caves-in-beneath-the-gaadi-adda-bridge-a-five-foot-deep-pothole-forms-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर : इंदौर के गाड़ी अड्डा ब्रिज के नीच सड़क धंसी, पांच फीट गहरा गड्ढा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर : इंदौर के गाड़ी अड्डा ब्रिज के नीच सड़क धंसी, पांच फीट गहरा गड्ढा हुआ
Wed, 26 Aug 2026 07:52 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:52 PM IST
सार
इंदौर में सड़कों के चौड़ीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन पुरानी सड़कों की हालत अब भी सवाल खड़े कर रही है। गाड़ी अड्डा क्षेत्र में ब्रिज के नीचे अचानक सीमेंटेड सड़क धंस गई और पांच फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया।
विज्ञापन
गाड़ी अड्डा क्षेत्र में सड़क पर गड्ढा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में सड़कों के चौड़ीकरण पर करोड़ों रुपये नगर निगम खर्च कर रहा है, लेकिन पुरानी सड़कों के हाल बेहाल हैं। कहीं गड्ढे हो रहे हैं तो कहीं अतिक्रमण। इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में ब्रिज के नीचे की सड़क धंस गई और उसमें पांच फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया। यह सड़क सीमेंट की बनी है। गड्ढा किस वजह से हुआ, अफसर इसका पता लगा रहे हैं। सड़क के नीचे ड्रेनेज लाइन है। संभवत: ड्रेनेज लाइन फूटने के कारण जिस जगह मिट्टी धंसी है, वहां सड़क पर गड्ढा हो गया। फिलहाल उसके आसपास नगर निगम ने बैरिकेड लगा रखे हैं, ताकि लोग हादसे का शिकार न हो जाएं।
मंगलवार को जब रहवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद को सड़क धंसने की सूचना दी तो मौके पर उन्होंने अफसरों को भेजा। अंधेरा होने के कारण उन्होंने गड्ढे को बैरिकेड से कवर किया और बुधवार सुबह फिर मौके पर पहुंचे और गड्ढे की वजह के बारे में पता लगाया। फिलहाल गड्ढे की मरम्मत नहीं की गई है। पहले ड्रेनेज लाइन को दुरुस्त किया जाएगा।
आपको बता दें कि सालभर पहले इंदौर में मेघदूत गार्डन मार्ग पर भी चार फीट चौड़ा और पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया था। दरअसल, एक दूरसंचार कंपनी की लाइन ने नर्मदा लाइन फोड़ दी थी। इस कारण सड़क के नीचे पानी का रिसाव होने लगा था और मिट्टी धंसने के कारण गड्ढा हो गया। तब यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी।